{"_id":"33b15d5d77dd86e2c5866de122e52f72","slug":"state-football-championship-in-dehradun-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून में पहली बार होगी स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दून में पहली बार होगी स्टेट फुटबॉल चैंपियनशिप
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 13 Mar 2015 11:26 AM IST
विज्ञापन
लंबे इंतजार के बाद राजधानी देहरादून में इस वर्ष पहली बार राज्य स्तरीय फुटबॉल चैंपियनशिप आयोजित होगी।
विज्ञापन
स्टेट फुटबॉल फेडरेशन ने राजधानी में सीनियर वर्ग की फुटबाल प्रतियोगिता कराने का निर्णय किया है। दून को यूं तो फुटबॉल का गढ़ कहा जाता है, लेकिन राज्य बनने के बाद 14 साल से दून स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन की बेरुखी झेल रहा है।
अब राष्ट्रीय खेल 2018 के लिए मुख्य आयोजन स्थल बनने के बाद उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन ने दून की सुध लेनी शुरू की है। हाल में हल्द्वानी में हुई एसोसिएशन की बैठक में कार्यक्रम तय किए गए।
विज्ञापन
जुलाई से दिसंबर महीने के बीच महिला और पुरुष वर्ग की राज्य स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिताएं होंगी। दून को राज्य स्तरीय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता का जिम्मा सौंपा जा रहा है।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन के सचिव अख्तर अली ने इसकी पुष्टि की। बताया कि इसके बाद जूनियर और सब जूनियर वर्ग की प्रतियोगिताएं भी आयोजित होंगी। लेकिन, पुरुष फुटबॉल के बाद महिला फुटबाल प्रतियोगिता कराई जाएगी।
दून में होंगे एसोसिएशन के चुनाव
देहरादून में तीन साल बाद जिला फुटबॉल एसोसिएशन के चुनाव होंगे। अख्तर अली ने कहा कि जिले में तदर्थ कमेटी के अंतर्गत जिला लीग हो चुकी है।
फिलहाल तदर्थ कमेटी की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद एसोसिएशन का चुनाव कराया जाएगा। चुनाव के बाद ही राज्य स्तरीय चैंपियनशिप आयोजित की जाएगी।
पहली बार स्टेट फुटबॉल लीग
राज्य बनने के बाद उत्तराखंड में पहली स्टेट फुटबॉल लीग भी होगी। अख्तर अली ने बताया कि एक साल कुमाऊं तो एक साल गढ़वाल में लीग होगी। पहली लीग की मेजबानी टिहरी को मिली है। बताया कि लीग में प्रतिभाग नहीं करने वाले जिले पर 15 हजार रुपए जुर्माना लगाने का प्रावधान भी बनाया गया है।