{"_id":"8c43b1e54f87602a17b1e7b246cc1c13","slug":"state-chess-championship-at-gurukul-world","type":"story","status":"publish","title_hn":"रचिंदर और रिया बने चेस चैम्पियनशिप के चैम्प","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रचिंदर और रिया बने चेस चैम्पियनशिप के चैम्प
अमर उजाला, मोहाली
Updated Mon, 18 Nov 2013 06:05 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल में चल रही मोहाली जिला चैस चैंपियनशिप संपन्न हो गई। अंडर-19 वर्ग में रचिंदर ने करनवीर को कड़े मुकाबले में हरा कर खिताब पर कब्जा जमाया। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग में रिया शर्मा पहले और पल्लवी दूसरे स्थान पर रही।
अंडर-15 लड़कों में हर्षित गर्ग चैंपियन बने, अरमान को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा। लड़कियों के टाई ब्रेक में इशिता ने जेसिका को हरा कर खिताब अपने नाम किया।
अंडर-11 कैटेगरी में पांच राउंड के पांचों गेम्स जीत कर आदित्य दुबे ने खिताब अपने नाम किया। मारिडु श्रीहर्षा दूसरे स्थान पर रहा। इस वर्ग के लड़कियों के मुकाबले में मुस्कान कौर ने बाजी मारी, आहरो गर्ग दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
सीनियर वर्ग में अभिजीत गर्ग चैंपियन बने, अतुल कुमार दूसरे स्थान पर रहे। अंडर-7 लड़कों में वानिक सिंह और लड़कियों में अमनजोत कौर विजेता बने। सभी मुकाबले फिडे आर्बिटर बीजू राज की देखरेख में कराए गए।
पंजाब स्टेट चैस एसोसिएशन के प्रधान रजिंदर शर्मा ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर टूर्नामेंट डायरेक्टर नितिन और जिला चैस एसोसिएशन के महासचिव जगदीप शर्मा भी मौजूद थे।