{"_id":"0417bfe5f02037361c6e051c8b127ce5","slug":"state-championship-in-dehradun","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्फूर्ति-2014 में डीआईटी ने झटके आठ खिताब","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्फूर्ति-2014 में डीआईटी ने झटके आठ खिताब
अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 09 Apr 2014 09:17 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राज्य स्तरीय वार्षिक क्रीड़ा उत्सव स्फूर्ति-2014 में डीआईटी विश्वविद्यालय ने आठ खिताब जीतते हुए नवीन अग्रवाल मेमोरियल कप पर कब्जा कर लिया। विश्वविद्यालय ने टेबल टेनिस के चार और बैडमिंटन के दो खिताब जीते।
विज्ञापन
वहीं दून यूनिवर्सिटी ने बैडमिंटन में दो, कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की, आईएमएस यूनीसन यूनीवर्सिटी, उत्तरांचल यूनिवर्सिटी और जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज एक-एक खिताब जीतने में सफल रहे।
विज्ञापन
दो खिताब रहे मेजबान के नाम
डीआईटी विश्वविद्यालय के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय प्रतियोगिता में टेबल टेनिस के पुरुष और महिला वर्ग में दो-दो खिताब मेजबान टीम के नाम रहे।
पुरुष वर्ग में अक्षय, शुभम, अंचित, शुभम व पीयूष ने एकल और युगल मुकाबले जीते। महिला वर्ग में अपूर्व रावत, स्वाति जोशी, श्रेया, हर्षिता पाल व अंजलि रना ने खिताब जीता।
विज्ञापन
बास्केटबाल में भी डीआईटी ने दिखाया दम
बास्केटबाल के पुरुष वर्ग मे डीआईटी विश्वविद्यालय और महिला वर्ग में कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग रुड़की ने खिताब पर कब्जा किया।
पुरुष वर्ग की क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल आईएमएस यूनीसन यूनिवर्सिटी के नाम रहा। वालीबाल के पुरुष वर्ग में डीआईटी यूनीवर्सिटी और महिला वर्ग में जीबी पंत इंजीनियरिंग कालेज ने खिताब जीता।
विजेता खिलाडी हुए पुरस्कृत
मंगलवार को डीआईटी विश्वविद्यालय में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं समापन समारोह में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ रिमोट सेंसिंग के निदेशक डा. वायवीएन कृष्णमूर्ति ने पदक विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर डीआईटी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. कृष्ण कुमार, प्रो वाईस चांसलर डा. बीवी बाबू आदि मौजूद थे।