फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   St Soldier and Government School -26 teams won

क्रिकेट टूर्नामेंटः सेंट सोल्जर और गवर्नमेंट स्कूल विजयी

Mon, 30 Dec 2013 04:46 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Mon, 30 Dec 2013 04:46 PM IST
विज्ञापन
St Soldier and Government School -26 teams won
एसएस बावा मेमोरियल अंडर-16 इंटर स्कूल क्रिकेट टूर्नामेंट में खेले गए मुकाबलों में सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला और गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीमों में जीत दर्ज की।
विज्ञापन


यूटी क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित टूर्नामेंट के मुकाबले एलाआइसी ग्राउंड-26 में खेले जा रहे हैं। दिन में खेले गए पहले मुकाबले में गवर्नमेंट स्कूल-26 ने शिवालिक स्कूल मोहाली को 9 विकेट से हरा दिया।
विज्ञापन


बीस-बीस ओवर के मुकाबले में टॉस जीतकर गवर्नमेंट स्कूल-26 ने शिवालिक स्कूल मोहाली को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया।

टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट पर 105 रन बनाए। जसकरण ने 41 रन और जसप्रीत ने 20 रन बनाए। इस्लाम ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए।

करण ने 2 विकेट लिए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी गवर्नमेंट स्कूल-26 की टीम ने 16.3 ओवर में 1 विकेट पर 106 रन बनाकर मैच जीत लिया। जतिंदर ने 73 रनों की नाबाद पारी खेली।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, दिन में खेले गए दूसरे मैच में सेंट सोल्जर पंचकूला की टीम ने अजीत कर्म सिंह स्कूल की टीम को 74 रनों से हरा दिया।

पहले खेलते हुए सेंट सोल्जर पंचकूला ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट पर 144 रन बनाए। गुरदीप ने 51 और वैभवन ने 42 रन बनाए।

गेंदबाजी में अर्श और अभिषेक ने दो-दो विकेट लिए। उधर, रनों का पीछा करने उतरी अजीत कर्म सिंह स्कूल की पूरी टीम 70 के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में सेंट सोल्जर स्कूल पंचकूला से गुरदीप ने 4 और अंशुल ने 3 विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed