फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports training in dehradun.

15 अप्रैल से चलेंगे खेल प्रशिक्षण शिविर

Wed, 25 Feb 2015 09:29 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 25 Feb 2015 09:29 AM IST
विज्ञापन
sports training in dehradun.

उत्तराखंड खेल विभाग के खेल प्रशिक्षण शिविर इस बार 15 दिन पहले से शुरू हो जाएंगे। इनकी शुरूआत 15 अप्रैल से होगी। अगले साल 15 फरवरी तक शिविर चलते रहेंगे।

विज्ञापन


सिखाई जाएंगी खेल की बारीकियां
जबकि पहले एक मई से प्रशिक्षण शिविर लगते थे, जो दूसरे साल 28 फरवरी तक चलते थे। खेल कार्यालय के तत्वावधान में प्रदेश के सभी 13 जिलों में 10 महीने खेल प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं। इसमें 16 साल तक के खिलाड़ियों को खेल की बारीकियां सिखायी जाती है।
विज्ञापन


देहरादून में बैडमिंटन और बास्केटबाल के स्थायी कोच नियुक्त हैं, जिस कारण पूरे साल इन खेलों में प्रशिक्षण दिया जाता है। जबकि बाकी खेलों के लिए संविदा कोचों की नियुक्ति की जाती है। पहले खेल प्रशिक्षण शिविर एक मई से दूसरे साल 28 फरवरी तक चलते रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन अब खेल विभाग ने खेल सत्र की शुरुआत 15 दिन पहले करने का फैसला लिया है। जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की ने बताया कि शिक्षा विभाग का शिक्षा सत्र अप्रैल माह से शुरू हो जाता है। इसके साथ ही खेल कैलेंडर भी तैयार होने लगता है।


खेल प्रशिक्षण शिविर मई में शुरू किए जाते हैं, जिस कारण कई बार खेल प्रतियोगिताएं आपस में टकरा जाती हैं। खेल कैलेंडर में तालमेल बैठाने के लिए अब खेल सत्र पहले शुरू किया जा रहा है। इस बार यह 15 अप्रैल से शुरू होगा।

ये होंगे खेल
टेबल टेनिस, बाक्सिंग, बेसबाल, क्रिकेट, फुटबाल, हैंडबाल, हॉकी, कराटे, वालीबाल, जूडो, लॉन टेनिस, निशानेबाजी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed