फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports policy of uttarakhand.

पदक उत्तराखंड के खिलाड़ियों को बनाएंगे करोड़पति

Tue, 23 Dec 2014 03:42 PM IST
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 23 Dec 2014 03:42 PM IST
विज्ञापन
sports policy of uttarakhand.

विज्ञापन



उत्तराखंड की खेल नीति लागू होने के बाद खिलाड़ियों पर धन वर्षा होनी तय है। खास कर ओलंपिक और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वालों पर खेल विभाग लाखों, करोड़ों न्यौछावर करने की तैयारी में है।

उत्तराखंड की खेल नीति लागू हुई
मगर इसके लिए उन्हें मैदान पर जीतोड़ मेहनत और प्रतिभा दिखानी होगी। खेल विभाग ने ओलंपिक से लेकर राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने या भाग लेने वालों के लिए इनामी राशि का खाका खींच दिया है। इस पर बस कैबिनेट की मुहर का इंतजार है।
विज्ञापन


वर्ष 2015 तक उत्तराखंड को अपनी खेल नीति मिल सकती है। कैबिनेट में रखने से पहले इसे पढ़ने के लिए मंत्रियों को सौंपा गया है, ताकि मंजूरी में दिक्कत न आए। प्रस्ताव में विभाग और खेल नीति निर्धारण समिति ने खेलों की उत्कृष्टता बढ़ाने की कोशिश की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खिलाड़ियों को पदक और कोच को खिलाड़ी के प्रदर्शन पर नगद इनाम का प्रावधान है। इसके लिए खेल प्रतियोगिता और पुरस्कार राशियां 22 वर्गों में बांटी गई हैं। सूत्रों की मानें तो खेल नीति के मुताबिक अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की पदक विजेता टीम में शामिल राज्य के एकमात्र खिलाड़ी को भी व्यक्तिगत के बराबर इनाम मिलेगा।

इसका बजट अलग से तय होगा। हालांकि इसकी कुछ शर्तें भी होंगी। मसलन खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेलने से पहले उत्तराखंड की टीम से खेल चुका हो। इनाम पिछले कैलेंडर वर्ष में प्रदर्शन के आधार पर मिलेगा।

पांच हजार से डेढ़ करोड़ तक के इनाम
नीति के मुताबिक पदक विजेताओं को 5 हजार से 1.50 करोड़ रुपए तक नगद पुरस्कार और अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में भाग लेने वालों को 25 हजार से 5 लाख रुपये तक नगद इनाम मिलेगा।


इन वर्गों में मिलेंगे इनाम
ओलंपिक खेल, विश्व कप एवं विश्व चैंपियनशिप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन चैंपियनशिप, एफ्रो-एशियन खेल, कॉमनवेल्थ चैंपियनशिप, यूथ ओलंपिक गेम्स, सैफ खेल, नेशनल गेम्स, यूथ कॉमनवेल्थ गेम्स, यूथ एशियन गेम्स, पैरा ओलंपिक/स्पेशल ओलंपिक(अंतरराष्ट्रीय) मानसिक/ शारीरिक विकलांग खिलाड़ी, नेशनल चैंपियनशिप, विश्व मैराथन शारीरिक/मानसिक (विकलांग)/ पैरा ओलंपिक, अंतरराष्ट्रीय वेटरन (मास्टर) चैंपियनशिप, राष्ट्रीय स्कूल खेल, अखिल भारतीय विश्वविद्यालयी प्रतियोगिता, राष्ट्रीय महिला खेल महोत्सव, अखिल भारतीय ग्रामीण खेलकूद प्रतियोगिता, राष्ट्रीय वेटरन (मास्टर) चैंपियनशिप, नेशनल पैरा ओलंपिक/स्पेशल ओलंपिक

प्रमुख टूर्नामेंट में पुरस्कार
ओलंपिक खेल
स्वर्ण - डेढ़ करोड़ रुपए
रजत - एक करोड़ रुपए
कांस्य - पचास लाख रुपए
प्रतिभाग - पांच लाख रुपए

विश्व कप, विश्व चैंपियनशिप
स्वर्ण -  बीस लाख रुपए
रजत - बारह लाख रुपए
कांस्य - सात लाख रुपए
प्रतिभाग - एक लाख रुपए

एशियन गेम्स
स्वर्ण- पंद्रह लाख रुपए
रजत- दस लाख रुपए
कांस्य- सात लाख रुपए
प्रतिभाग- 75 हजार रुपए

राष्ट्रमंडल खेल और एशियन चैंपियनशिप
स्वर्ण- दस लाख रुपए
रजत- सात लाख रुपए
कांस्य- पांच लाख रुपए
प्रतिभाग- पचास हजार रुपए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed