{"_id":"d2a0374f484f91ffe9779ad25c52b7d1","slug":"sports-infrastructure-in-government-college-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर के इस कॉलेज में तैयार होंगे भविष्य के मिल्खा सिंह","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
शहर के इस कॉलेज में तैयार होंगे भविष्य के मिल्खा सिंह
सुमित सिंह श्यौराण /अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 03 May 2014 11:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-11 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कालेज (जीसी-11) में अब देश के भावी जीव मिल्खा सिंह तैयार होंगे। जीसी-11 में गोल्फ लर्निंग सेंटर स्थापित करने की तैयारियां चल रही हैं। गोल्फ पिच और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर पर करीब 6-7 लाख का खर्च आएगा।
विज्ञापन
26 मई को कालेज के फाउंडर डे पर इसका उद्घाटन किया जाएगा। डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन की पहल पर इंडियन गोल्फ यूनियन(आईजीयू) ने प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने की जिम्मेदारी ली है। कालेज एल्युमनी एसोसिएशन चंडीगढ़ गोल्फ एसोसिएशन प्रेसिडेंट जगदीप चीमा ने प्रस्ताव तैयार किया था।
विज्ञापन
खेल विभाग के हेड प्रोफेसर आरएस बराड़ ने बताया कि कालेज में बनने वाले एल्युमनी हाउस के साथ गोल्फ लर्निंग सेंटर के लिए जमीन चिन्हित की गई है।
उन्होंने बताया कि ग्राउंड में गोल्फ टर्फ पर विद्यार्थियों को बेसिक टिप्स दिए जाएंगे। प्रतिभाशाली स्टूडेंट को चुनकर चंडीगढ़ गोल्फ क्लब के साथ जोड़ने का प्लान है।
विज्ञापन
कालेज में 86 लाख से शानदार स्पोर्ट्स पैवेलियन तैयार
जीसी-11 स्पोर्ट्स ग्राउंड में होने वाली प्रतियोगिताओं का लुत्फ स्पोर्ट्स पैवेलियन में बैठकर उठा सकेंगे। 86 लाख की लागत से अत्याधुनिक स्पोर्ट्स पैवेलियन अंतिम चरण में है। 700 से 800 प्रशंसक एक साथ मैच या अन्य प्रतियोगिता देख सकेंगे।
पैवेलियन में 3 शानदार कमरे, 1 दफ्तर और खिलाड़ियों के लिए अलग-अलग आधुनिक वॉशरूम तैयार हो रहे हैं। जिम के लिए भी कमरा रखा गया है। शहर में जीसी-11 एकमात्र कालेज है जहां पर पैवेलियन तैयार किया गया है। चर्चित हिंदी फिल्म भाग मिल्खा भाग... की शूटिंग जीसी-11 के खेल मैदान पर हो चुकी है।
फिजिकल रिसर्च सेंटर को मंजूरी
जीसी-11 में नार्थ रीजन के कालेजों में फिजिकल एजूकेशन का पहला रिसर्च सेंटर बनने वाला कालेज बन गया है। पीयू ने फिजिकल एजूकेशन रिसर्च सेंटर को मंजूरी की चिट्ठी जारी कर दी है। अमर उजाला ने सबसे पहले 8 अगस्त के अंक में जीसी-11 में बनेगा फिजिकल एजूकेशन रिसर्च सेंटर ...बनाने को लेकर खबर प्रकाशित की थी।
प्रो.बराड़ ने बताया कि 2014-15 से एमफिल और पीएचडी कोर्स शुरू कर दिए जाएंगे। एमफिल कोर्स में 10 और पीएचडी में 18 सीटें होंगी। 13 कैंडीडेट का पीएचडी के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
कोट्स
गोल्फ की बेसिक ट्रेनिंग देना वाला यह पहला कालेज होगा। आईजीयू प्रेसिडेंट जगदीप चीमा ने इस प्रोजेक्ट को तैयार किया है। शुरूआत में ट्रेनिंग सेंटर कालेज स्टूडेंट के लिए होगा। ट्रेनिंग का पूरा इंफ्रास्ट्रक्चर कालेज की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। खेल को सिलेबस का हिस्सा भी बनाया गया है।
प्रो.आरएस बराड़, हेड डिपार्टमेंट ऑफ फिजिकल एजूकेशन जीसी-11
हमारा मकसद कालेज स्टूडेंट को गोल्फ के प्रति लगाव जगाना है। जो बेहतर प्रदर्शन करेंगे उन्हें ओर सुविधाएं दी जाएंगी और नेशनल और इंटरनेशनल स्तर के लएि तैयार करेंगे। अधिकतर कैडी गरीब परिवारों से उठकर बनें है। क्रिकेट और टेनिस के मुकाबले यह खेल सस्ता है।
जगदीप चीमा, प्रेसिडेंट एल्युमनी एसोसिएशन जीसी-11