{"_id":"427addafac702b99e9ede436ae3e4fc8","slug":"sports-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल में चमकेगा खेल का सितारा","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
नए साल में चमकेगा खेल का सितारा
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 01 Jan 2015 11:41 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नया साल उत्तराखंड के खिलाड़ियों के लिए भी कई खुशियां लेकर आ रहा है। नए साल में खिलाड़ियों को खेल नीति का तोहफा मिलेगा। खेलने के लिए मैदान मिलेंगे तो रोजगार के दरवाजे भी खुलने जा रहे हैं।
विज्ञापन
खेल नीति का तोहफा मिला
साल 2015 और 2016 को मुख्यमंत्री हरीश रावत ने खेल को बढ़ावा देने के लिए तय किया हुआ है। 2014 के आखिर में राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी मिलने की खुशी के बाद खेल नीति का तोहफा प्रदेश के खिलाड़ियों को मिला है।
विज्ञापन
2015 में राज्य के पहले राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की सौगात उत्तराखंड को मिलेगी, तो परेड ग्रांउड में खेल परिसर बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद खिलाड़ियों को खेलने के लिए मैदान नहीं ढूंढने पड़ेंगे।
विज्ञापन
खेल नीति के लागू होने के बाद खेल छात्रावासों को भी आधुनिक रूप दिया जाना है। स्पोर्ट्स कालेज में सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक को उद्घाटन के बाद खिलाड़ियों के लिए खोल दिया जाएगा। नए साल में ही सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना राज्य में होनी हैं।
ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को तराशने के लिए ग्रामीण स्तर पर खेल कॉम्पलेक्स बनाने की शुरुआत होगी, जबकि राज्य के सभी जिलों में खेल मेले का आयोजन खेल विभाग कराएगा। जिला, राज्य स्तर पर पदक पर पुरस्कार मिलेगा और नौकरी के दरवाजे खुलने से खिलाड़ियों का पलायन रुकेगा।
उम्मीदें
- पहली बार राज्य में राज्य खेल पुरस्कार शुरू होगा
- अंतरराष्ट्रीय पदक विजेताओं को मिलेगी नौकरी
- भूतपूर्व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को मिलेगी पेंशन
- रेफरी और निर्णायकों को मिलेगा अलग पुरस्कार
- अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम बनकर होगा तैयार
- खेल विभाग एनआईएस कोच को कराएगा प्रशिक्षित
- राष्ट्रीय से लेकर ओलंपिक में पदक विजेताओं को मिलेगा नगद पुरस्कार
- सबसे ऊंचाई पर स्थित रांसी स्टेडियम बनकर होगा तैयार