{"_id":"f412b5e0fffdfc758f8e0563c1b5d283","slug":"sports-day-starts-at-kbdav-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबीडीएवी स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आगाज","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
केबीडीएवी स्कूल में स्पोर्ट्स डे का आगाज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 11 Nov 2013 09:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केबीडीएवी स्कूल सेक्टर-7 में सलाना स्पोर्ट्स डे की शानदार शुरुआत हुई। इसका उद्घाटन हॉकी प्रीमियम लीग के मैचों के अर्गेनाइजर इंद्रपाल सिंह ने किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर स्कूली छात्र और छात्राओं ने रंग बिरंगे परिधानों में हिस्सा लिया। स्पोर्ट्स डे पर विद्यार्थियों ने गुब्बारे छोड़कर चीफ गेस्ट का स्वागत किया।
विज्ञापन
चीफ गेस्ट इंद्रपाल सिंह ने कहा कि प्रिंसिपल मधु बहल ने हमेशा स्पोर्ट्स को बढ़ावा दिया।
उन्होंने स्कूल के छात्रों को खेल कूद में अव्वल बनाने केलिए समय-समय पर विभिन्न स्पोर्ट्स के इवेंट को करवाया हैं।
दो दिवसीय स्पोर्ट्स डे में पहले दिन पहली से दसवीं कक्षा के छात्र और छात्राओं केलिए दौड़ प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ।
100 मीटर, 200 मीटर और 4 गुणा चार सौ मीटर की रेस में छात्रों ने हिस्सा लिया। इन छात्राओं को हौसला बढ़ाने के लिए काफी संख्या में अविभावक भी मौजूद रहे।
विज्ञापन