फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sports college become champion

क्रॉस कंट्री में चैंपियन बना स्पोर्ट्स कॉलेज

Tue, 01 Apr 2014 04:41 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 01 Apr 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
sports college become champion

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के एथलीटों ने अपने पैरों का जलवा बिखेरते हुए साल की पहली क्रॉस कंट्री की चैंपियनशिप पर कब्जा कर लिया।

विज्ञापन


स्पोर्ट्स कालेज ने अंडर-14 बालक के टॉप-6 और पुरुष ओपन वर्ग की दौड़ में चार स्थानों पर कब्जा जमाया। पुरुष ओपन के पहले स्थान पर उत्तराखंड पुलिस ने बाजी मारी।
विज्ञापन


वहीं बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय रायपुर की छात्राओं ने अंडर-14 और ओपन वर्ग की दौड़ जीती। पुरुष वेटरन वर्ग में उत्तराखंड परिवहन निगम अव्वल आया।

अंतर्राष्ट्रीय एथलीट ने दिखाई हरी झंडी
जिला खेल कार्यालय के तत्वावधान में शनिवार सुबह सवा 8 बजे एस्लेहाल से पूर्व अंतरराष्ट्रीय एथलीट और कोच गुरुफूल सिंह ने हरी झंडी दिखाकर दौड़ की शुरुआत कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे पहले अंडर-14 बालिका वर्ग की दौड़ हुई। करीब 3 किलोमीटर की दौड़ एस्लेहॉल चौक से शुरू होकर दिलाराम चौक से होते हुए वापस एस्लेहॉल चौक पर पहुंचकर समाप्त हुई।

एस्लेहॉल से शुरू हुई दौड़
अंडर-14 बालक व बालिका ओपन वर्ग की करीब 6 किलोमीटर दौड़ एस्लेहॉल चौक से आरटीओ होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई। वहीं बालक ओपन वर्ग की करीब 14 किलोमीटर लंबी दौड़ एस्लेहॉल चौक से राजपुर रोड, मसूरी डायवर्जन होते हुए वापस एस्लेहॉल पर आकर खत्म हुई।

वेटरन वर्ग की दौड़ एस्लेहॉल से दिलाराम चौक होते हुए वापस एस्लेहॉल पर समाप्त हुई। इसमें उत्तराखंड परिवहन निगम के मुकेश राणा ने पहला स्थान हासिल किया। उत्तराखंड पुलिस के राजेश ने पुरुष ओपन वर्ग और स्पोर्ट्स कालेज के शुभम चौधरी ने अंडर-14 वर्ग में  पहला स्थान हासिल किया।

बालिका अंडर-14 में रायपुर की संध्या और महिला ओपन में रिंकी कुमारी अव्वल रहीं। समापन समारोह में गुरुफूल सिंह ने दौड़ में टॉप-6 स्थानों पर आए खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।

इस अवसर पर जिला खेल अधिकारी राजेश ममगाईं, पूर्व अंतरराष्ट्रीय फुटबालर सीबी थापा, दीपक रावत, कुमार थापा, संजय थापा, गोविंद सिंह, ललित जोशी, लोकेश कुमार, रंजीत थापा, गमाल सिंह रावत, रवीन्द्र पाल सिंह मेहता, रवींद्र सिंह आदि उपस्थित थे।

 
राघवेंद्र सकलानी बने प्रेरणा
गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर शनिवार सुबह एस्लेहॉल पर 83 साल के राघवेंद्र सकलानी भी क्रॉस कंट्री के शुरू होने से पहले पहुंचे। खेल विभाग के अधिकारियों ने उनका स्वागत कर बैठने का आग्रह किया। मगर राघवेंद्र सकलानी ने वेटरन वर्ग की दौड़ में हिस्सा लेने की इच्छा जताकर सभी को चौंका दिया।

एस्लेहॉल से दौड़ शुरू करने के बाद करीब 3 किलोमीटर का रूट करने के बाद वे बिना रुके वापस एस्लेहॉल पर फिनिसिंग प्वाइंट पर पहुंचे। उनके जोश को देखकर सभी ने उनका तालियां बजाकर स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed