{"_id":"90a520d0b6cb3a6741c771ced66f4d6e","slug":"sports-award-in-uttarakhand-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल अवार्ड: काउंटडाउन शुरू, खेल रत्न के लिए 41 नाम","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
खेल अवार्ड: काउंटडाउन शुरू, खेल रत्न के लिए 41 नाम
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 02 Nov 2014 01:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए शनिवार से काउंट डाउन शुरू हो गया। खेल रत्न के लिए आए 41 आवेदनों के चलते खेल विभाग कमेटी पसोपेश में है। फिलहाल आवेदनों की जांच चल रही है। सूत्रों के अनुसार सोमवार तक नामों की घोषणा हो सकती है।
विज्ञापन
नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस समारोह के दौरान उत्तराखंड खेल रत्न और देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड दिए जाने हैं। इसके लिए खेल विभाग ने अक्तूबर मध्य में आवेदन मांगे थे।
विज्ञापन
आखिरी दिन 31 आवेदन
30 अक्तूबर को अंतिम तिथि से पहले करीब 19 लोगों ने आवेदन किया था। आखिरी दिन 31 खिलाड़ियों और कोच के आवेदन आए।
खेल विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कुल 50 खिलाड़ी और कोच ने अवॉर्ड के लिए आवेदन किया है। इसमें 41 आवेदन खेल रत्न अवॉर्ड के लिए हैं।
ये हैं दावेदार
दावेदारों में अर्जुन अवॉर्डी सुरेंद्र सिंह कनवासी, ओलंपियन गुरमीत सिंह, त्रिलोक सिंह बसेड़ा आदि शामिल हैं। देवभूमि उत्तराखंड द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए 9 आवेदन हैं। इसमें नारायण सिंह राणा, हंसा मनराल, जयदेव आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
शनिवार को जांच के बाद आवेदन सूचीबद्घ किए गए। उप निदेशक खेल अजय अग्रवाल ने बताया कि सोमवार तक नाम तय हो जाएंगे, जिसके बाद घोषणा होगी।