फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   sp sinha cricket tournament in dehradun

टूर्नामेंट से टीम हुई बाहर तो लगाए गंभीर आरोप

Thu, 10 Apr 2014 12:38 PM IST
अमर उजाला, विकासनगर
अमर उजाला, विकासनगर Updated Thu, 10 Apr 2014 12:38 PM IST
विज्ञापन
sp sinha cricket tournament in dehradun

राजधानी देहरादून के आईपीएस स्कूल राजावाला में चल रहे नौंवे एसपी सिन्हा अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में मैच के दौरान विवाद हो गया। एक टीम ने दूसरी टीम के खिलाड़ी की उम्र पर आपत्ति जताते हुए हंगामा कर दिया। मगर जांच में शिकायत खारिज कर दी गई। दोनों ही टीमें पहले ही क्वार्टर फाइनल की दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन


शिकायत खारिज
बुधवार को पूल ए में विद्या भारती स्कूल नई दिल्ली और लाल बहादुर शास्त्री स्कूल गाजियाबाद के बीच मैच चल रहा था। गाजियाबाद ने पहले खेलते हुए निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 160 रन बनाए।
विज्ञापन


जवाब में विद्या भारती नई दिल्ली की टीम 140 रन ही बना सकी। मैच हराने पर विद्या भारती की टीम ने लाल बहादुर शास्त्री के एक खिलाड़ी की उम्र पर एतराज जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। उनका आरोप था कि खिलाड़ी ओवर एज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्या भारती के कोच ने टेक्निकल कमेटी को लिखित शिकायत दी। कमेटी अध्यक्ष एलपी वर्मा की अध्यक्षता में कमेटी ने जांच की। जिसमें शिकायत खारिज कर दी गई। कमेटी अध्यक्ष ने बताया कि इस बाबत स्कूल प्रधानाचार्य को पत्र के जरिए जानकारी दे दी जाएगी।

नई दिल्ली, गोरखपुर की टीम जीती
द इंडियन पब्लिक स्कूल राजावाला में चल रही अंडर-13 एसपी सिन्हा क्रिकेट टूर्नामेंट के बुधवार को खेले गए मुकाबलों में भारतीय विद्या भवन नई दिल्ली, विद्या जैन पब्लिक स्कूल नई दिल्ली, टीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल गोरखपुर ने मुकाबले जीते।

पहले मुकाबले में आईपीएस देहरादून ने बीस ओवरों में नौ विकेट पर 71 रन बनाए। उत्सव राज ने 20 रनों की पारी खेली। जवाब में भारतीय विद्या भवन ने दो विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया। पीयूष ने 26 रनों की पारी खेली।

दूसरे मैच में सर्वांजलि पब्लिक स्कूल रेवाड़ी ने 18.5 ओवरों में 74 रन बनाए। जवाब में विद्या जैन पब्लिक स्कूल ने लक्ष्य 13 ओवरों में हासिल कर लिया। शशांक ने 36 रनों की धुआंधार पारी खेली।


तीसरे मैच में आरके पब्लिक स्कूल ने 19.2 ओवरों में 103 रन बनाए। शिवम चौहान ने 43 रन ठोके। टीएन मेमोरियल पब्लिक स्कूल ने एक विकेट पर लक्ष्य हासिल कर लिया। स्मार्ट ने 41 और आराध्य ने 48 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed