{"_id":"bf60f402f7fa1fc0f9b01aaa9dde76bf","slug":"sonakshi-sports-wins-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून कंबाइंड को तीन विकेट से हरा सोनाक्षी स्पोर्ट्स बना विजेता","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
दून कंबाइंड को तीन विकेट से हरा सोनाक्षी स्पोर्ट्स बना विजेता
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 30 Nov 2015 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चतुर्थ नजर खां मेमोरियल यूथ कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला बेहद रोमांचक रहा। कांटे की टक्कर में सोनाक्षी स्पोर्ट्स ने दो ओवर पहले दून कंबाइंड क्रिकेट क्लब को तीन विकेट से मात देकर खिताब पर कब्जा जमा लिया।
विज्ञापन
रविवार को रेंजर्स ग्राउंड में यूथ कप क्रि केट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला दून कंबाइंड क्रिकेट क्लब और सोनाक्षी स्पोर्ट्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर सोनाक्षी स्पोर्ट्स की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया।
विज्ञापन
बल्लेबाजी करने उतरी दून कंबाइंड क्रिकेट क्लब की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में सलामी बल्लेबाज करनवीर के शानदार शतक (114 रन), सिद्धार्थ थपलियाल के 83, वैभव भट्ट के 37 और आयुष जुगरान की 38 रन की पारियों की बदौलत सात विकेट गंवाकर 312 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
सोनाक्षी स्पोर्ट्स की ओर से मयंक मिश्रा ने पांच और प्रियांशु ने दो विकेट चटकाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी सोनाक्षी स्पोर्टस की टीम ने 38 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर कप अपने नाम कर लिया। पार्थ ने सर्वाधिक 71, प्रियांशु ने नाबाद 67, भृगुराज ने 65 और शिवा सिंह 36 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
टीम को 25 अतिरिक्त रन भी मिले। दून कंबाइंड क्लब की तरफ से वैभव पंवार ने तीन विकेट हासिल किया। समापन पर मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष अशोक वर्मा और राजपुर विधायक राजकुमार ने विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किया।
इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के सचिव पीसी वर्मा, आयोजक सचिव देवेंद्र सती, राजेंद्र शाह, अनिल डोभाल आदि मौजूद रहे।
वैभव भट्ट मैन ऑफ द सीरीज का खिताब
दून कंबाइंड के बल्लेबाज वैभव भट्ट को टूर्नामेंट में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर मैन ऑफ द सीरीज से नवाजा गया। एसीए के अभिषेक रमन बेस्ट बल्लेबाज और सोनाक्षी स्पोर्ट्स के मयंक मिश्रा को बेस्ट गेंदबाज का पुरस्कार दिया गया।