{"_id":"09f5160ebf8c175eb0cceefb05fd670c","slug":"sneh-rana-prepration-for-australia-cricket-series-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा के सामने आई यह चुनौती","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर स्नेह राणा के सामने आई यह चुनौती
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 08 Sep 2015 03:38 PM IST
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिकेटर स्नेह राणा जनवरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाली सीरीज में अच्छे प्रदर्शन की तैयारियों में जुटी है।
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया की तेज पिचों पर उनके सामने अपनी काबिलियत साबित करने की चुनौती है। फिलहाल वह घरेलू क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहती हैं।
देहरादून निवासी स्नेह राणा इन दिनों अपने घर में हैं। सोमवार को उन्होंने एसजीआरआर रेसकोर्स में लिटिल मास्टर क्रिकेट क्लब के स्कूली खिलाड़ियों के साथ समय बिताया। उन्होंने युवा खिलाड़ियों को खेल के टिप्स दिए। अमर उजाला से बातचीत में उन्होंने कहा कि वह फिलहाल घरेलू क्रिकेट पर ध्यान लगा रही हैं।
विज्ञापन
नए सत्र में वह रेलवे की टीम से खेलने को तैयार हैं। उन्होंने कुछ समय पूर्व ही पंजाब की टीम को छोड़कर रेलवे से अनुबंध किया है। उन्होंने कहा कि वह ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले अपनी सभी तैयारियों का पुख्ता करना चाहती हैं। उत्तराखंड क्रिकेट एसोसिएशन की संबद्धता न होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में खेल को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन
कई महिला क्रिकेटर जो दूसरे राज्य नहीं जा सकती, वह खेल छोड़ने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि बाहरी राज्यों की टीम में स्थान पक्का करना खासा मुश्किल होता है।
उन्होंने कहा कि न्यूजीलैंड में खेली गई टेस्ट और टी-20 सीरीज के प्रदर्शन का लाभ उन्हें ऑस्ट्रेलिया दौरे में मिलेगा। क्लब कोच नरेंद्र शाह ने कहा कि स्नेह ने अपने शानदार खेल के दम पर युवा खिलाड़ियों को प्रेरित करने का काम किया है।