फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   smallest blackbelter of asia.

मिलिए, एशिया की सबसे छोटी ब्लैक बेल्टर से

Sun, 21 Dec 2014 03:44 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 21 Dec 2014 03:44 PM IST
विज्ञापन
smallest blackbelter of asia.

मासूम चेहरा, आंखों में शरारत और हर पल उछलने-कूदने की बेचैनी...। खेल किट से लैस सात साल की माही में यह सब कुछ नजर आया, लेकिन ताईक्वांडो चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में उसके दांव-पेंच देखकर दर्शकों ने दांतों तले उंगली दबा ली।

विज्ञापन


स्वर्ण पदक जीतने के साथ हुई शुरुआत

पूछताछ में पता चला कि यह कोई आम बच्ची नहीं, बल्कि एशिया की सबसे कम उम्र की ब्लैक बेल्टधारी खिलाड़ी है। माही के अंतरराष्ट्रीय करियर की शुरुआत इस वर्ष भूटान में स्वर्ण पदक जीतने के साथ हुई।
विज्ञापन


कम उम्र होने के नाते माही को भारतीय टीम में जगह नहीं मिली, लेकिन टीम के प्रशिक्षण शिविर में उसे शामिल किया गया है। पेसलवीड कालेज में चौथी अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिताके उद्घाटन पर भारतीय दल के साथ शामिल माही के दांवपेंच देखकर मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भी ताली बजाकर उसका हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


माही ने बताया कि वह सात साल की है और लखनऊ की रहने वाली है। बीते वर्ष 6 साल की उम्र में उसे ब्लैक बेल्ट हासिल हुई। इसके लिए मिर्जापुर (यूपी) में परीक्षा दी और मणिपुर में राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता के दौरान ब्लैक बेल्ट मिली।


बीती जुलाई में माही ने भूटान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में स्वर्ण जीत कर करियर की शुरुआत की। महाराजगंज (यूपी) में राष्ट्रीय ताईक्वांडो प्रतियोगिता में भी स्वर्ण जीता। माही ने बताया कि सिर्फ तीन साल की उम्र से वह ताईक्वांडो खेल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed