फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   skiing championship in auli on 20th feb.

औली में अब 20 से होगी स्कीइंग चैंपियनशिप

Tue, 09 Feb 2016 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 09 Feb 2016 11:45 AM IST
विज्ञापन
skiing championship in auli on 20th feb.

औली में कम बर्फबारी देखते हुए गढ़वाल मंडल विकास निगम ने 12 फरवरी से प्रस्तावित राष्ट्रीय जूनियर स्कीइंग चैंपियनशिप की तारीख बदलकर 20 से 23 फरवरी कर दी है। वहीं आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान के गेम्स की तिथियां भी बर्फबारी नहीं होने की वजह से निर्धारित नहीं हो पाई हैं।

विज्ञापन


बर्फ गिरी लेकिन पिघल गई
रविवार को औली में बर्फबारी होने से चार दिन के भीतर होने वाले राष्ट्रीय स्कीइंग चैंपियनशिप की आस जगी थी लेकिन सोमवार को खिली चटख धूप के बाद बर्फ पिघलनी शुरू हो गई है। इस बारे में गढ़वाल मंडल विकास निगम के महाप्रबंधक पर्यटन बीएल राणा ने बताया कि मौसम की बेरुखी देखते हुए विंटर गेम्स एसोसिएशन एवं गढ़वाल मंडल विकास निगम के अनुरोध पर आयुक्त गढ़वाल मंडल की ओर से सोमवार को बैठक की गई।
विज्ञापन


बर्फबारी के अनुमान के आधार पर बनी तिथि
बैठक में तय किया गया कि औली में पर्याप्त बर्फ नहीं है, ऐसे में तिथियों में परिवर्तन किया गया। मौसम विभाग की ओर जारी पूर्वानुमान देखते हुए उम्मीद है कि नई तिथियों तक औली में पर्याप्त बर्फ उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर उत्तराखंड विंटर गेम्स एसोसिएशन के अध्यक्ष एसएस पांगती ने कहा कि मौसम विभाग की ओर से 18 से 22 फरवरी के बीच बर्फबारी का पूर्वानुमान दिया गया है। इसके आधार पर तिथियों में फेरबदल किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed