{"_id":"8f647143e29aceb07cf5a67eaf676d0c","slug":"shooting-championships-accurate-target-of-akhil","type":"story","status":"publish","title_hn":"शूटिंग चैंपियनशिप: अखिल ने लगाया सटीक निशाना","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
शूटिंग चैंपियनशिप: अखिल ने लगाया सटीक निशाना
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 13 Feb 2014 04:14 PM IST
विज्ञापन
अखिल शिरोन ने बुधवार को पंजाब यूनिवर्सिटी में आयोजित आल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी शूटिंग चैंपियनशिप के पहले दिन शानदार खेल का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
उन्होंने दस मीटर एयर राइफल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 अंकों में से 593 अंक हासिल कर बढ़त बनाई। एयर राइफल एंड एयर पिस्टल प्रतियोगिता में पुणे यूनिवर्सिटी की ब्रोचटे सुप्रिया 393 अंक लेकर महिलाओं में पहले दिन बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी की जसबीर कौर 391, प्रियंका डी पटेल 390, द्विवेदी श्वेता 389, सर्वेश्वरी कुमारी 388, ऐश्वर्या 388, देसाई शारदा 388 अंक लेकर बढ़त बनाए हुए हैं।
विज्ञापन
जबकि लड़कों में अखिल शिरोन 593, अमिते यूनिवर्सिटी, नोएडा के चंद्रदेव राठौर 585 अंक लेकर दूसरे स्थान पर, दिल्ली यूनिवर्सिटी के अमनदीप 584 अंक हासिल कर तीसरे स्थान पर जबकि कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी नवीन और राजस्थान यूनिवर्सिटी के तेज सैनी तीसरे और चौथे स्थान पर बने हुए हैं।