फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Shooter Manavjeet Singh Sandhu in Tricity

'कॉमनवेल्थ में टीम इवेंट हटने से शूटरों को झटका'

Wed, 12 Feb 2014 03:46 PM IST
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा /अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 12 Feb 2014 03:46 PM IST
विज्ञापन
Shooter Manavjeet Singh Sandhu in Tricity
कॉमनवेल्थ में टीम इवेंट को हटाने से शूटिंग में भारत को करारा झटका लगा है। इससे अब अन्य भारतीय निशानेबाजों की जिम्मेदारी बढ़ गई है।
विज्ञापन


यह कहना है कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडलिस्ट और अर्जुन अवार्डी, राजीव गांधी खेल रत्तन से सम्मानित शूटर मानवजीत सिंह संधू का। गोल्ड मेडलिस्ट सिटी ब्यूटीफुल में थे।

उन्होंने पीयू में नई बनी शूटिंग रेंज का उद्घाटन किया। मानवजीत ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स से टीम इवेंट हटना काफी हैरान करने वाला फैसला है। यह देश के शूटरों के लिए किसी झटके से कम नही है।
विज्ञापन


क्रिकेट पर साधा निशाना
स्पॉट फिक्सिंग मामले को लेकर ट्रैप शूटर मानवजीत सिंह संधू ने क्रिकेट पर निशाना साधा। पीयू में देशभर से जमा हुए शूटरों से उन्होंने कहा कि सुबह सभी अखबारों में क्रिकेट में स्पॉट फिक्सिंग से जुड़ी खबरों को पढ़कर काफी दुख और निराशा भी। उन्होंने कहा कि मुझे इस बात पर गर्व है कि जिस खेल (शूटिंग) से में जुड़ा हूं वह साफ सुथरा है। मानवजीत ने देश के भावी शूटरों को चिटिंग से दूर रहने की सलाह देते हुए इसे खेल भावना के खिलाफ बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


आईओसी के फैसला का स्वागत
अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक कमेटी की ओर से भारत पर लगा प्रतिबंध हटने पर मानवजीत ने खुशी जताई। उन्होंने कहा कि इससे भारत को ओलंपिक में हिस्सा लेने का रास्ता साफ हो गया है। साथ ही इससे देश के खिलाड़ियों का हौसला बढ़ेगा।

इटली में करेंगे अभ्यास
अर्जुन अवार्डी मानवजीत सिंह ने बताया कि वह आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स की तैयारी के लिए जल्द की इटली जाने वाले हैं। वहां पर देश के लिए मेडल जीतने को कड़ी ट्रेनिंग करेंगे। हालांकि उन्होंने खुद पर किसी तरीके का दवाब नहीं होने की बात कही। उन्होंने 2016 में रियो में होने वाले ओलंपिक गेम्स में निशानेबाजी स्पर्धा में कम से कम तीन मेडल आने की उम्मीद जताई।


देश में इंफ्रास्ट्रक्चर हुआ बेहतर

जूनियर लेवल पर शूटिंग में बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर मिलना शुरू हो गया है। नई शूटिंग रेंज बनने से खिलाड़ी अधिक से अधिक इस खेल में दिलचस्पी लेना शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed