फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   shashank and dhanvantri in badminton quarter final.

आल इंडिया बैडमिंटन के क्वार्टर फाइनल पहुंची दून की जोड़ी

Fri, 29 Jan 2016 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Jan 2016 10:01 PM IST
विज्ञापन
shashank and dhanvantri in badminton quarter final.

हैदराबाद में चल रही ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में उत्तराखंड के शटलरों ने अपना दम-खम दिखाते हुए क्वार्टर फाइनल में जगह बना ही है।

विज्ञापन


उन्होंने टूर्नामेंट के मेन ड्रा के प्री क्वार्टर फाइनल में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना स्टेट के खिलाड़ियों को पाचवें सीड में पछाड़ा। वहीं दूसरे राउंड में उन्होंने आंध्र प्रदेश और असम के खिलाड़ियों को धूल चटाई।
विज्ञापन


शशांक और धनवंत्री क्वार्टर फाइनल में
हैदराबाद की गोपीचंद एकेडमी में चल रहे ऑल इंडिया सब जूनियर बैडमिंटन रैंकिंग टूर्नामेंट में जिला खेल कार्यालय के शटलर शशांक क्षेत्री व धनवंत्री की जोड़ी ने आज आंध्र प्रदेश के विजय गोरबुला व असम के केलविन की जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला खेल कार्यालय के बैडमिंटन कोच दीपक रावत ने बताया कि मेन ड्रा के इस मुकाबले में शशांक और धनवंत्री की जोड़ी ने विजय बोरगुला व केलविन की जोड़ी को 21-8, 21-17 से हराया। वहीं इससे पूर्व प्री क्वार्टर फाइनल की पांचवी सीड में शशांक और धनवंत्री की जोड़ी ने सात्विक रेड्डी और सिरमन राव की जोड़ी को 21-13, 21-18 से हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed