{"_id":"d7399e3507bfbbb3b0793e51ae8a8f64","slug":"sggs-college-inter-college-now-champions","type":"story","status":"publish","title_hn":"खो-खो चैंपियन बना एसजीजीएस कॉलेज 26 ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
खो-खो चैंपियन बना एसजीजीएस कॉलेज 26
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 15 Nov 2013 12:14 PM IST
विज्ञापन
एसजीजीएस कॉलेज-26 ने पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज खो-खो (लड़कों) चैंपियनशिप जीत ली। कंस्टीट्यूएट कॉलेज, निहाल सिंह वाला (मोगा) की टीम दूसरे स्थान पर रही।
विज्ञापन
पीयू कैंपस की टीम तीसरे स्थान पर रही। मुकाबले पीयू ग्राउंड में खेले गए।
पंजाब यूनिवर्सिटी इंटर कॉलेज क्रिकेट के मुकाबले में ओरबिंदों कॉलेज फार कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, लुधियाना की टीम ने खालसा कॉलेज गढ़दीवाला की टीम को 13 रनों से हरा दिया।
विज्ञापन
मैच में पहले खेलते हुए ओरबिंदों कॉलेज फार कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, लुधियाना की टीम ने 19.4 ओवर में 167 रन बनाए।
अमनदीप सिंह ने सबसे अधिक 52 रन बनाए। इसे अलावा पीयूष गुलाटी ने 43 और भूपिंदर ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में करमबीर ने 4 ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए 18 रन देकर 5 अहम विकेट चटकाए।
विज्ञापन
रोहित ने 2 और राहुल ने 1 विकेट चटकाया। जवाब में खालसा कॉलेज गढ़दीवाला की टीम निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 154 रन ही बना सकी।
करमबीर ने सबसे अधिक 71 रनों की पारी खेली। सुखदेव ने 26 रन और राहुल ने 23 रन बनाए। गेंदबाजी में ओरबिंदों कॉलेज फार क कॉमर्स एंड मैनेजमेंट, लुधियाना की टीम से अमनदीप और बलवान ने एक-एक विकेट चटकाया।