फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   senior women football tournament

शर्मनाक! अब तक 39 गोल खा चुकी है उत्तराखंड की टीम

Sat, 03 May 2014 10:46 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 03 May 2014 10:46 AM IST
विज्ञापन
senior women football tournament

राज्य खेल फुटबाल का तमगा लगाकर घूमने वाला उत्तराखंड 20वीं सीनियर वुमेन नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में फिर चित हो गया। टूर्नामेंट में उत्तराखंड को अपने दूसरे मैच में असम से 0-11 से करारी हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन


इसके साथ ही दो मैच में उत्तराखंड का गोल खाने का आंकड़ा 39 तक पहुंच गया है, जबकि प्रदेश की खिलाड़ी अब तक एक भी गोल दाग नहीं सकी हैं।

बिना तैयारी, बिना कैंप के टूर्नामेंट से सिर्फ दो दिन पहले चुनी गई उत्तराखंड की टीम का हश्र असम में चल रही सीनियर वूमेन नेशनल फुटबाल चैंपियनशिप में बुरा बना हुआ है।
विज्ञापन


प्रदेश में फुटबाल की सर्वेसर्वा बनी उत्तराखंड स्टेट फुटबाल एसोसिएशन की चयन समिति द्वारा चुनी टीम को टूर्नामेंट में अपने पहले मैच में पांडिचेरी से 0-28 की शर्मनाक हार झेलनी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उम्मीद थी कि यह हार खिलाड़ियों को एकजुट होने और संभलने का जज्बा देगी, लेकिन शुक्रवार को भी प्रदेश का हार का सिलसिला टूटा नहीं।

मेजबान असम ने उत्तराखंड को 11-0 से हराकर टूर्नामेंट से बाहर कर दिया। इस हार के साथ ही उत्तराखंड ग्रुप डी में शामिल छह टीमों की सूची में 0 अंक के साथ सबसे निचले पायदान पर आ गया है।


यूपी दे रहा ‘टक्कर’

चैंपियनशिप में उत्तराखंड और यूपी का प्रदर्शन देख लग रहा है कि सबसे ज्यादा गोल खाने में दोनों टीमों के बीच टक्कर सी चल रही है। उत्तराखंड जहां अपने दो मैच में 39 गोल खाकर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर बढ़ रहा है। वहीं यूपी की टीम भी टूर्नामेंट में 38 गोल खा चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed