फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sehwag - Gambhir's century partnership won Delhi

वीरू-गंभीर के 'शतक' से दिल्ली फिर जीता

Fri, 04 Apr 2014 03:14 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 04 Apr 2014 03:14 PM IST
विज्ञापन
Sehwag - Gambhir's century partnership won Delhi

सैयद मुश्ताक अली टी-20 ट्राफी में आज सुबह फिर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर का बल्ला बोला। ओपनिंग शतकीय साझेदारी की बदौलत दिल्ली ने आज हरियाणा को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। दिल्ली लगातार अपने चारों मुकाबले जीतकर नाक आउट दौर में पहुंच गया है।

विज्ञापन


चंडीगढ़ के सेक्टर 16 स्थित स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने पहले खेलते हुए  20 ओवर में सात विकेट पर 140 रन बनाए। 141 रन का पीछा करने उतरी दिल्ली की टीम के ओपनर वीरेंद्र सहवाग और गौतम गंभीर ने तेज शुरुआत की।
विज्ञापन


वीरेंद्र सहवाग मात्र एक रन से अर्धशतक बनाने से चूक गए और 49 रन पर आउट हो गए। उसके बाद गौतम के नाबाद 75 रन और उनमुक्त चंद के नाबाद 7 रन की बदौलत दिल्ली ने एक विकेट पर लक्ष्य पूरा कर लिया। दिल्ली का कल का मुकाबला मात्र औपचारिकता रह गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed