{"_id":"fb56630b0efe8c8ca3190a078cf465ad","slug":"scholarship-for-sc-sportsperson-application-before-may-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कालरशिप चाहिए तो 30 तक करें आवेदन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
स्कालरशिप चाहिए तो 30 तक करें आवेदन
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
Updated Thu, 15 May 2014 08:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले हरियाणा के खिलाड़ियों को खेल विभाग की ओर से नकद इनाम दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को स्कालरशिप भी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
इस स्कालरशिप के लिए योग्य प्रार्थी 30 मई 2014 तक अपना आवेदन जमा करा सकते हैं। इस तिथि के बाद आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी हरिकेश सहारन ने बताया कि राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर पदक विजेता तथा भाग लेने वाले अनुसूचित जाति के खिलाड़ियों को स्कालरशिप दिया जाएगा।
विज्ञापन
इसके लिए कुछ नियम भी निर्धारित किए गए हैं। नियमों के अनुसार खिलाड़ियों की खेल उपलब्धियां एक अप्रैल 2013 से लेकर 31 मार्च 2014 तक होनी चाहिए, आवेदन पत्र निर्धारित प्रपत्र में होना चाहिए।
विज्ञापन
नमूना हरियाणा खेल विभाग की वेबसाइट पर उपलब्ध है, खेल उपलब्धियों की सत्यापित प्रतियां जमा करानी होंगी, खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य की ओर से राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिनिधित्व किया हो, यदि किसी खिलाड़ी द्वारा अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में पदक अर्जित किया हो, तो उसका राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का प्रमाण पत्र, जिसमें खिलाड़ी द्वारा हरियाणा राज्य का प्रतिनिधित्व किया हो, संलग्न किया जाना चाहिए।
इसके अलावा अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न होना चाहिए, बीपीएल कार्ड या फर्स्ट क्लास मजिस्ट्रेट का वार्षिक आय दो लाख रुपये से कम का प्रमाण पत्र आवेदन के साथ संलग्न करें तथा आवेदन पत्र के साथ बैंक अकाउंट, बैंक का आईएफएससी कोड और यूनिक कोड की फोटो प्रति संलग्न होने चाहिए।