फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   scheme announced on sports day

खेल दिवस पर बरसीं घोषणाएं, पढ़िए क्या मिला

Sat, 30 Aug 2014 01:41 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 30 Aug 2014 01:41 AM IST
विज्ञापन
scheme announced on sports day

खेल दिवस पर एक बार फिर घोषणाएं बरसीं। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज रायपुर में आयोजित समारोह में खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने भूतपूर्व खिलाड़ियों के लिए सितंबर माह से पेंशन योजना शुरू किए जाने की घोषणा की।

विज्ञापन


कहा कि खेल विभाग में विभिन्न खेलों में 100 खेल प्रशिक्षकों की भर्ती की जाएगी। साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज के खिलाड़ियों का भोजन भत्ता भी 150 रुपये से बढ़ाकर 225 रुपये किए जाने का ऐलान किया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि स्पोर्ट्स कॉलेज के हॉकी एस्ट्रोटर्फ का नाम हॉकी के जादूगर ध्यानचंद के नाम पर रखा जाएगा। इसके अलावा केंद्र की तरफ से दिए जाने वाले अर्जुन अवार्ड की तर्ज पर उत्तराखंड में भी राज्य खेल अवार्ड दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि इसके तहत हर साल 15 खिलाड़ियों, जिनमें विकलांग और वेटरन खिलाड़ी भी शामिल होंगे, को एक लाख रुपये की धनराशि और प्रशस्ति-पत्र प्रदान किया जाएगा। हर साल नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर यह अवार्ड दिया जाएगा।

हल्द्वानी में बनेगा अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम

scheme announced on sports day

ओलंपिक, विश्व चैंपियनशिप और एशियाई खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों की पुरस्कार राशि को भी दोगुना किए जाने की उन्होंने घोषणा की। खेल मंत्री ने एक बार फिर रायपुर स्पोर्ट्स कॉलेज की तर्ज पर हल्द्वानी में अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बनाए जाने की बात दोहराई।

सचिव खेल अजय प्रद्योत, उप-निदेशक खेल अजय अग्रवाल, जिला खेल अधिकारी सतीश सार्की आदि मौजूद रहे।

आउट ऑफ टर्न नियुक्ति
खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को समूह-ख के पदों पर आउट आफ टर्न नियुक्ति की व्यवस्था पर विचार जारी की भी बात कही। कहा कि खेल नीति में इस संबंध में प्रावधान किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed