{"_id":"047ce374f05bfee75baa9239471d09a1","slug":"sawraj-mohindra-football-cup","type":"story","status":"publish","title_hn":"खालसा कॉलेज 26 और एजी ऑडिट हरियाणा फाइनल में","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
खालसा कॉलेज 26 और एजी ऑडिट हरियाणा फाइनल में
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 09:15 PM IST
विज्ञापन
स्वराज महिंद्रा फुटबॉल कप के फाइनल में एसजीजीएस खालसा कॉलेज 26 और एजी ऑडिट हरियाणा की टीमें आमने-सामने होंगी।
विज्ञापन
फुटबॉल स्टेडियम सेक्टर-17 में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। पहले सेमीफाइनल में एसजीजीएस खालसा कॉलेज 26 की टीम ने डीएवी कॉलेज सेक्टर 10 की टीम को एकतरफा मुकाबले में 4-0 से हरा दिया।
विजेता टीम से करनदीप 1 गोल, सोरव 2 गोल, नेगी 1 गोल करने में कामयाब रहे।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में एजी ऑडिट हरियाणा की टीम ने एजी ऑडिट पंजाब की टीम को 2-1 से हरा दिया।
मैच में पहला गोल एजी ऑडिट हरियाणा के अमनदीप बतरा ने कर स्कोर 1-0 किया। इसके बाद हरमिंदर सिंह ने गोल दाग एजी ऑडिट हरियाणा की टीम को 2-0 की बढ़त दिलाई।
विज्ञापन
एजी ऑडिट पंजाब की टीम से जश्नप्रीत ने अपनी टीम के लिए एकमात्र गोल दागकर स्कोर 2-1 किया।