फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   satluj school_sports day_panchkula

सतलुज पब्लिक स्कूल ने मनाया स्पोर्ट्स डे

Sun, 08 Dec 2013 03:49 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Sun, 08 Dec 2013 03:49 PM IST
विज्ञापन
satluj school_sports day_panchkula
सेक्टर-चार स्थित सतलुज पब्लिक स्कूल में धूमधाम से स्पोर्ट्स डे मनाया गया। छात्रों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति दी, जबकि स्कूल के प्रिंसिपल कृत सेराय ने झंडा फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की।
विज्ञापन


इस दौरान स्कूली छात्र-छात्राओं ने मार्च पास्ट परेड में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जिसकी सराहना की गई। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के दौरान एयरोबिक डांस और ड्रिल की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन


स्पोर्ट्स डे के मौके पर कई ट्रैक इवेंट्स भी आयोजित किए गए। विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को ब्रिटिश मूल की जे चिलाना और स्कूल की वाइस प्रिंसिपल मधुरिमा सेराय ने विजेताओं को गोल्ड, सिल्वर, ब्रांज मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर बेस्ट एथलीट और हाउस को उनकी उपलब्धियों के प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। 100 मीटर दौड़ की अंडर-12 गर्ल्स स्पर्धा में अनिशा को पहला, दिव्याशिका को दूसरा जबकि शराया को तीसरा स्थान मिला।

अंडर-12 ब्वॉयज स्पर्धा में युवराज को पहला, आयुष को दूसरा जबकि सुशांत को तीसरा स्थान मिला। अंडर-14 गर्ल्स में पल्लवी, रवनीत और कुंती को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

अंडर-14 ब्वॉयज वर्ग में आकाश, रिषभ निश्छल और रिषभ पासी को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला। इसके अलावा 400 मीटर दौड़ में विभिन्न वर्गों में छात्र-छात्राओं ने बेहतरीन प्रतिभा का प्रदर्शन दिया।


प्रतियोगिता के अंत में सोनल, शिखा, अनिषा और कुंती को बेस्ट गर्ल एथलीट घोषित किया गया। आकाश चौधरी, अधीष दलाल, विशाल चौधरी को बेस्ट ब्वॉय एथलीट घोषित किया गया।

असम हाउस को ओवरऑल बेस्ट हाउस, जबकि आंध्र हाउस को फर्स्ट रनर अप और सेकेंड रनर अप कश्मीर हाउस घोषित किया गया।












विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed