{"_id":"706d211bf3bc0e866e9eaf39ca84b635","slug":"sarthak-makes-century-gnps-defeted","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्थक ने शतक जमाया, जीएनपीएस को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
सार्थक ने शतक जमाया, जीएनपीएस को हराया
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 16 Nov 2013 11:05 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंडर-13 क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को हुए दो मुकाबलों में जीएनपीएस और डीएवी की टीमों को जीत मिली।
पहला मुकाबला गुरु नानक पब्लिक स्कूल सेक्टर-36 में खेला गया। इसमें जीएनपीएस की टीम ने भारती विज की टीम को एकतरफा मुकाबले में 191 रन से हरा दिया।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए जीएनपीएस की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 9 विकेट पर 238 रन बनाए। सक्षम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 77 गेंदों पर 111 रन बनाए।
युवराज राय ने 48 और अंशुल नेगी ने 28 रन बनाए। गेंदबाजी में विशाल ने 20 रन देकर 5 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारती विज की शुरुआत कमजोर रही।
पूरी टीम 18 ओवर में 47 रन के स्कोर पर सिमट गई। गेंदबाजी में जीएनपीएस से अर्शनूर ने 23 रन देकर 4 विकेट, अर्जुन ने 6 रन देकर 3 विकेट लिए।
दूसरा मैच डीएवी ओर सॉपिंस की टीमों के बीच सेक्टर-8 डीएवी स्कूल के क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इसमें डीएवी की टीम को 57 रनों से जीत मिली।
पहले खेलते हुए डीएवी की टीम ने 161 रन बनाए। ऋतिक ने 80 रन बनाए। गेंदबाजी में उज्ज्वल ने 29 रन देकर तीन विकेट लिए। जवाब में सॉपिंस की टीम 29 ओवर में 104 के स्कोर पर सिमट गई।
मानव ने 44 रन और गौरव ने 19 रन बनाए। गेंदबाजी में डीएवी की ओर से ऋतिक ने 19 रन देकर 3 विकेट, सार्थक ने 23 रन देकर 2 विकट लिए।