फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   salary increase in sports college coach

स्पोर्ट्स कॉलेज को मिला न्यू ईयर का तोहफा

Thu, 11 Dec 2014 10:54 AM IST
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून
अंशुल डांगी/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Dec 2014 10:54 AM IST
विज्ञापन
salary increase in sports college coach

नया साल आने में अभी समय है, लेकिन खेल विभाग ने अपने कर्मचारियों को अभी नए साल का तोहफा देना शुरू कर दिया है। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज के संविदा खेल प्रशिक्षकों का मानदेय करीब 40 प्रतिशत बढ़ाया गया है।

विज्ञापन


कोच, शिक्षक, सहायक पीटीआई, स्टोर कीपर, ग्राउंड स्टाफ के मानदेय में 4500 से 5850 रुपये बढ़ोतरी की गई है। बढ़ा मानदेय तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में संविदा पर नियुक्त खेल प्रशिक्षकों और शिक्षकों का मानदेय बढ़ाने का मसला 2013 से चल रहा है। सितंबर 2013 में खेल विभाग ने शासन को प्रस्ताव भेजा था।
विज्ञापन


24 नवंबर 2013 को राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के भूमि पूजन के बाद खेल मंत्री दिनेश अग्रवाल ने एक महीने में फाइल पास करने की बात कही थी। लेकिन अब एक साल बाद निर्णय हो सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बुधवार को खेल सचिव अमित नेगी ने जीओ जारी कर दिया। इससे कॉलेज में नियुक्त 19 कोच और शिक्षक, आठ ग्राउंड स्टाफ और एक-एक सहायक पीटीआई, लाइब्रेरियन, स्टोर कीपर, कनिष्ठ सहायक को लाभ होगा।


अब ये मिलेगा मानदेय
पद----------------------------पहले-------------नया मानदेय
प्रशिक्षक एवं शिक्षक----------15000-------------20850
सहायक पीटीआई-------------10000-------------12000
लाइब्रेरियन-------------------10000-------------12000
स्टोर कीपर-------------------7500-------------11400
कनिष्ठ सहायक---------------6000--------------10800
ग्राउंड स्टाफ------------------5000-------------10650

खाली पदों की मांगी जानकारी
खेल सचिव अमित नेगी ने मानदेय बढ़ाने के साथ ही स्पोर्ट्स कॉलेज में खाली पदों की जानकारी मांगी है। साथ ही इन पदों पर नियमित चयन के लिए कार्रवाई करने के लिए भी कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed