फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sajoba Sub Himalayan Rally Today

सजोबा सब हिमालयन रैली में ड्राइवर्स दे रहे हैं अग्निपरीक्षा

Sat, 22 Mar 2014 08:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 22 Mar 2014 08:36 AM IST
विज्ञापन
Sajoba Sub Himalayan Rally Today
सजोबा सब हिमालयन रैली शुरू हो चुकी है। इसे सुबह 7 बजे सेंट जोंस स्कूल, सेक्टर 26 से एसएसपी सुखचैन सिहं गिल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन


रैली में देश भर से बेहतरीन ड्राइवर दो तरह के वर्ग में हिस्सा लें रहे हैं। इनमें एक एक्सट्रीम कैटेगिरी है जिसमें तेज गति के वाहन होंगे, जिनमें जिप्सी, कार, मोटरसाइकल सवार शामिल है। वहीं दूसरे वर्ग में (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी आधार पर प्रतियोगी हिस्सा लें रहे हैं।

रैली से पहले बीते दिन रैली में हिस्सा लेने वाली गाड़ियों की सेक्टर-34 स्थित ग्राउंड में स्कूटनी कराई गई। रैली में देश भर से  हिस्सा लेने वाले प्रतियोगी ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इन्होंने रैली में इस्तेमाल होने वाली अपनी अपनी गाड़ियों से जुड़े पेपर और तकनीक जानकारी आयोजकों को दी।
विज्ञापन


विशेष ट्रैक पर परखी गाड़ियां
रैली से एक दिन पहले सेक्टर 34 स्थित एग्जिबिशन ग्राउंड में विशेष तरीके का ट्रैक का निर्माण किया गया था। इस ट्रैक पर प्रतियोगताओं ने अपनी गाड़ियों पर दौड़ कर उनकी क्षमता को परखा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में अभी तक (टीम स्पीड डिस्टेंस) टीएसडी में 26 एंट्री दर्ज करवा चुके हैं। वहीं एक्सट्रीम वर्ग में जिप्सी में 39, कार में 8, मोटरसाइकल में 31 प्रतियोगी हिस्सा ले रहे हैं।

इस बार की रैली में कई तरीके के चुनौतीपूर्ण रास्तों से होकर ड्राइवर्स को निकलेगी। नए पहलू में रीवर कॉसिंग का रखा गया है जोकि काफी रोमांचकारी होगा। बरवाला से लेकर मोरनी के बीच इस बार रीवर कॉसिंग बनाई गई, जिसमें कि पानी के बीच से होते हुए ड्राइवर्स बाधा को पार करते हुए दिखाई देंगे।

रैली के सभी रूटों पर मार्शल की तैनाती रहेगी। इससे कि आम पब्लिक को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। इससे अतिरिक्त मेडिकल टीमों का भी गठन किया गया है। एंबुलेंस के साथ डॉक्टर भी रैली केसाथ चलेंगे जिससे कि रास्ते मे किसी भी दुर्घटना से निपटा जा सके।


रैली सेंट जोंस स्कूल सेकटर 26 से शुरू होकर बरवाला, शमाटू, त्रिलोकपुर, मोरनी, बड़ीशेर, थपाली, मल्ला, भोजनगर, बड़ोग, कंडाधाट, खमाना, सरौढ़ा से कोटी तक पहुंचेगी। उसके बाद कोटी से वापसी करते हुए 23 मार्च को सेक्टर 26 सेंट जोंस स्कूल पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed