फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sajoba Sub Himalayan Rally

संदीप और वरुण बने सजोबा रैली के चैम्प

Tue, 25 Mar 2014 10:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 25 Mar 2014 10:20 AM IST
विज्ञापन
Sajoba Sub Himalayan Rally
पहले बाइक वर्ग और अब जिप्सी वर्ग में भी सिटी के प्रतियोगी ने सजोबा रैली जीत ली। साजोबा सब हिमालयन रैली देर रात को खत्म हुई। इसमें विभिन्न कैटागरी में देश से बेहतरीन ड्राइवर्स ने अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।
विज्ञापन


बाइक वर्ग में पहले ही सिटी के मोहित वर्मा विजेता बन चुके हैं। वहीं देर शाम जिप्सी वर्ग में दिल्ली के संदीप शर्मा और शहर के वरुण विजेता रहे। जिप्सी में संदीप ड्राइवर रहे वहीं उनके वरुण ने उनके को-ड्राइवर की भूमिका निभाई। दूसरे स्थान पर समराला के रॉबी रहे वहीं तीसरे स्थान पर पौंटा साहिब के करन जंग रहे।
विज्ञापन


को-ड्राइवर की भूमिका अहम
जिप्सी वर्ग में विजेता विजेता वरुण और संदीप ने आठ साल पहले रैलियों में हिस्सा लेना शुरू किया था। वरुण ने बताया कि संदीप के पास ड्राइविंग का अधिक अनुभव था जिस वजह से वह रैली में ड्राइविंग सीट पर होते हैं और मुझे को-ड्राइवर की भूमिका निभानी होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रैली में को-ड्राइवर की भूमिका काफी अहम रहती है। वह रैली में मैप के जरिए अपने ड्राइवर को समय समय आने वाले सही जानकारी देता रहता है। इसके साथ ही जब कभी गाड़ी में कोई दिक्कत आ जाती है तो उसे दुरुस्त करने वह पूरी मदद करता है।

दिल्ली के संदीप शर्मा ने बताया कि साजोबा रैली के पिछले सीजन में वह तीसरे स्थान पर रहे थे। उसी समय निश्चय कर लिया था कि अगली बार इसे हर हाल में जीतना है और मैंने अपने को ड्राइवर की मदद से इसे हकीकत में बदल लिया।


संदीप ने बताया कि वह पिछले कई वर्षों से एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रहे हैं। वह कार और जिप्सी दोनाें वर्गों में पांच-पांच बार विजेता रह चुके हैं। इसके साथ ही वह लगातार तीन साल से जिप्सी में नेशनल चैंपियन का खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed