फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rural games in uttarakhand

केंद्र ने जारी किया बजट, अक्तूबर से होंगे ग्रामीण खेल

Thu, 18 Sep 2014 01:17 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 18 Sep 2014 01:17 PM IST
विज्ञापन
rural games in uttarakhand

उत्तराखंड की ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं पर छाया संकट खत्म हो गया है। केंद्र सरकार ने नई योजना के साथ राज्य के लिए 1.30 करोड़ का बजट जारी कर दिया है।

विज्ञापन


पाइका बंद करने के फैसले से खड़ा हो गया था संकट
अक्तूबर महीने से राज्य में ग्रामीण खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन शुरू होगा। पंचायत युवा क्रीड़ा अभियान के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में हर साल अंडर-16 बालक-बालिका और महिला ओपन वर्ग की प्रतियोगिताओं होती हैं।
विज्ञापन


इस साल केंद्र सरकार के पाइका योजना बंद करने के फैसले से इन प्रतियोगिताओं पर संकट खड़ा हो गया था। इस मुद्दे को अमर उजाला ने प्रमुखता से उठाया था। तब राजीव गांधी ग्रामीण खेल योजना शुरू होने की बात कही गई थी, लेकिन गाइडलाइन जारी नहीं हुई थी। अब ग्रामीण खेलों को हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पाइका के सहायक समादेष्टा अजय अग्रवाल ने बजट मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि योजना में कोई बढ़ा परिवर्तन नहीं किया गया है। इसमें अंडर-16 बालक-बालिका वर्ग और महिला ओपन वर्ग की कुल 15 खेल प्रतियोगिताएं होंगी। राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं को देखते हुए अक्तूबर महीने से जिला और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं को शुरू कराने की तैयारी चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed