{"_id":"4a3648a387d259de92c80ebafc32140e","slug":"rules-broken-by-cricketer-venkatesh-and-rp-singh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस के 'डंडे' से बाल-बाल बचे वेंकटेश और आरपी सिंह","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
पुलिस के 'डंडे' से बाल-बाल बचे वेंकटेश और आरपी सिंह
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 21 Jul 2014 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून में यातायात नियमों के उल्लंघन पर आम जनता पर कार्रवाई का डंडा बरसा देने वाली सिटी पेट्रोलिंग यूनिट (सीपीयू) के तेवर क्रिकेटरों के आगे ढीले पड़ गए।
विज्ञापन
नियमों का पाठ भी पढ़ाया
नो पार्किंग में खड़ी कार के चालक का चालान करने सीपीयू टीम पहुंची, दो-चार नियमों का पाठ भी पढ़ाया।
लेकिन जैसे ही मालूम हुआ कि कार में वेंकटेश प्रसाद और आरपी सिंह को लाया गया है, सीपीयू ने चालान का इरादा बदल लिया। इस बीच प्रशंसकों की भीड़ उमड़ने लगी तो दोनों क्रिकेटरों को जल्दी से रवाना करवा दिया गया।
विज्ञापन
पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज और उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (यूपीसीए) के कोच वेंकटेश प्रसाद और क्रिकेटर आरपी सिंह इन दिनों अभिमन्यु क्रिकेट एकेडमी में ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
रविवार को दोनों शेव्रले कार से राजपुर के जाखन स्थित पैसिफिक मॉल में आए थे। चालक ने वेंकटेश और आरपी सिंह को मॉल के बाहर उतारने के बाद कार सड़क के किनारे पार्क कर दी थी।
कुछ देर बाद सीपीयू टीम यहां पहुंची तो कार गलत पार्क देख चालान की कार्रवाई शुरू करने लगी। चालक ने बताया कि वह कार में क्रिकेटर को लाया है।
सीपीयू ने बदला इरादा
सीपीयू टीम नियम सिखाने लगी, तभी प्रसाद और आरपी सिंह मॉल से बाहर आकर कार की ओर आने लगे। उन्हें देख प्रशंसक भी दौड़ने लगे। क्रिकेटरों को देख पहले कार्रवाई की तैयारी कर रही सीपीयू ने इरादा बदल लिया।
दोनों क्रिकेटरों को जल्दी से कार में बिठाकर चालक को तेजी से निकलने के लिए कहा गया।एसपी ट्रैफिक प्रदीप राय ने बताया कि कार का चालन नहीं किया गया, लेकिन चालक को जरूरी चेतावनी दी गई है।
बताया कि प्रशंसकों की भीड़ की वजह से जल्दी में दोनों खिलाड़ियों को सुरक्षित निकाला गया।
..तो फंस जाते
रविवार को पैसिफिक मॉल पर जोहड़ी गांव के लोगों ने प्रदर्शन कर इसे बंद कर दिया था। गनीमत रही कि दोनों क्रिकेटर सुबह ही मॉल आ गए थे और कुछ देर रहने के बाद प्रदर्शन से पहले ही निकल गए।
अगर वे कुछ लेट हो जाते तो मॉल में फंसे रह जाते और पुलिस की मुसीबत भी बढ़ जाती।