{"_id":"19c3283c178dc32112a07bfb836d8255","slug":"rr-club-become-all-india-t20-champion","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआर क्लब बना ऑल इंडिया टी-20 चैंपियन","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
आरआर क्लब बना ऑल इंडिया टी-20 चैंपियन
अमर उजाला, पंचकूला
Updated Thu, 28 Nov 2013 08:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ताऊ देवीलाल स्टेडियम में फर्स्ट ऑल इंडिया टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में आरआर क्लब चंडीगढ़ ने इलेवन स्टार मुरादाबाद को 54 रनों से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए आरआर क्लब के खिलाड़ियों ने 20 ओवरों में 194 रन बनाए।
विपक्षी टीम जीत के लिए निर्धारित लक्ष्य का पीछा नहीं कर सकी और पूरी टीम 18वें ओवर में ही 140 के स्कोर पर सिमट गई।
वॉरियर्स स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से पहली बार आयोजित इस टूर्नामेंट में टॉस जीतकर आरआर क्लब ने पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया।
रॉकी रत्ता ने सर्वाधिक 90 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत आरआर क्लब ने 20 ओवरों की समाप्ति पर महज चार विकेटों के नुकसान पर 194 रन बनाए।
विज्ञापन
विपक्षी टीम के खिलाड़ी आरआर क्लब के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सके और पूरी टीम 140 के स्कोर पर ढेर हो गई।
अभय महाजन बने मैन आफ द सीरीज
विजेता टीम को ट्रॉफी और 31 हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया, जबकि रनर अप को 11 हजार रुपये और ट्रॉफी से सम्मानित किया गया।
बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए रॉकी रत्ता को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया, जबकि टूर्नामेंट के दौरान बेहतरीन प्रदर्शन के लिए इलेवन स्टार के ऑलराउंडर अभय महाजन को मैन ऑफ द सीरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
टूर्नामेंट में इलेवन स्टार के जगदीश को बेस्ट विकेट कीपर, जबकि आरआर क्लब के बलविंदर को बेस्ट बॉलर घोषित किया गया।
अवार्ड की घोषणा करते वक्त एसोसिएशन के अध्यक्ष धर्मेश कुमार कंबोज, महासचिव लखवीर सिंह, रोहित, अनुज, विपिन, परमिंदर सहित अन्य सदस्य भी मौजूद रहे।