फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Rolling Tigers wins 7 Medals in Sketing Championship

स्केटिंग चैम्पियनशिपः रोलिंग टाइगर्स ने जीते सात मेडल

Thu, 16 Jan 2014 04:13 PM IST
अमर उजाला, पंचकूला
अमर उजाला, पंचकूला Updated Thu, 16 Jan 2014 04:13 PM IST
विज्ञापन
Rolling Tigers wins 7 Medals in Sketing Championship
रोलिंग टाइगर्स के स्केटर्स ने 59वीं स्कूल नेशनल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप में 7 मेडल्स और 74 हजार रुपये की स्कालरशिप जीती। यह चैंपियनशिप मुंबई में 9-11 जनवरी तक आयोजित की गई थी।
विज्ञापन


इसमें राज्यभर से 60 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। इस चैंपियनशिप में रोलिंग टाइगर्स के आठ खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिनमें स्कूल नेशनल में सात खिलाड़ियों ने मेडल हासिल किया है।
विज्ञापन


सेंट जेवियर्स स्कूल पंचकूला के छात्र राघव वशिष्ठ ने अंडर-11 ब्वायज क्वाड कैटेगरी के रिंक रेस में एक गोल्ड मेडल और रोड रेस में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हॉलमार्क पब्लिक स्कूल के प्रणय गौड़ ने सेम कैटेगरी के रिंक रेस 2 में सिल्वर मेडल हासिल किया है। सेंट जेवियर्स स्कूल पंचकूला के आर्यन पाल ने अंडर-14 ब्वायज क्वाड कैटेगरी के रोड रेस में गोल्ड मेडल और रिंक रेस 2 में सिल्वर मेडल हासिल किया है। वहीं लिटिल फ्लावर स्कूल की अक्षिता ने अंडर-14 आयुवर्ग गर्ल्स क्वाड कैटेगरी के रिंक रेस 2 में ब्राउंज मेडल किया।


अंडर-17 ब्वायज इनलाइन कैटेगरी के रिंक रेस-3 में द गुरुकुल स्कूल के अनुज सूद ने ब्राउंज मेडल हासिल किया है। अकादमी के स्केटिंग कोच चंदर सिंगला ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed