{"_id":"3cdba1cb70792e1bf152ea6f863bcc83","slug":"rohit-selects-in-national-football-team-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के रोहित को मिला फुटबॉल नेशनल टीम का टिकट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड के रोहित को मिला फुटबॉल नेशनल टीम का टिकट
अंशुल डांगी/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Tue, 19 May 2015 11:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के युवा फुटबॉल खिलाड़ी रोहित दानू तजाकिस्तान में खेल का जादू बिखेरेंगे। एएफसी (दि एशियन फुटबॉल कंफेडरेशन) कार्निवाल के लिए रोहित (13) का चयन भारतीय अंडर-15 फुटबॉल टीम में हुआ है। रोहित मिडफील्डर के तौर पर मैदान में उतरेंगे। भारतीय टीम मंगलवार शाम तजाकिस्तान रवाना होगी।
विज्ञापन
मनीष मैठाणी, अनीता रावत, रक्षा पंवार, नितिन ज्याला, राजा रावत, दीपेंद्र नेगी और अनिरुद्घ थापा के बाद अब उत्तराखंड के एक और युवा फुटबॉलर रोहित दानू ने भारतीय टीम में जगह बनाई है। कठायतबाड़ा(बागेश्वर) निवासी रोहित कंट्रीवाइड पब्लिक स्कूल बागेश्वर में नौंवी के छात्र हैं।
विज्ञापन
कोच नीरज पांडे ने बताया कि जनवरी-फरवरी 2015 में हिमाचल में ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन का अंडर-15 नेशनल टूर्नामेंट हुआ था। इसके बाद उत्तराखंड के चार खिलाड़ी ट्रायल के लिए चुने गए थे। इसमें दो स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून, एक नैनीताल और एक बागेश्वर का खिलाड़ी था।
विज्ञापन
23 मार्च को गोवा में हुए ट्रायल में रोहित दानू को कैंप के लिए चुना गया। 28 अप्रैल से 15 मई तक चले कैंप के बाद रोहित भारतीय टीम में जगह बनाने में सफल रहे। पांडे ने बताया कि रोहित करीब 4 साल से डिग्री कॉलेज मैदान बागेश्वर में खेल की बारीकियां सीख रहा है। परिवार में सबसे छोटे रोहित के पिता प्रताप सिंह ठेकेदार और मां गंगा गृहिणी हैं।