{"_id":"b5be1df534a629c0f75074821f4523b8","slug":"rishikesh-cricket-premier-league-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायवाला इलेवन ने एक विकेट से जीता पहला मुकाबला","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रायवाला इलेवन ने एक विकेट से जीता पहला मुकाबला
ब्यूरो / अमर उजाला, ऋषिकेश
Updated Thu, 28 Jan 2016 06:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋषिकेश पीजी ऑटोनामस कॉलेज छात्रसंघ और एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में ऋषिकेश क्रिकेट प्रीमियम लीग मैच विधिवत शुरू हो गए। जिसके तहत पहला मुकाबला इंद्रा क्लब और रायवाला इलेवन के बीच हुआ। जिसमें रायवाला इलेवन ने एक विकेट से जीत दर्ज कराई।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पीजी कॉलेज खेल मैदान में आयोजित प्रीमियम लीग मैच का कृषि मंडी समिति के अध्यक्ष राकेश अग्रवाल ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर पहला मुकाबला रायवाला इलेवन और इंदिरा क्लब के बीच खेला गया। रायवाला ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण का निर्णय लिया।
विज्ञापन
पारी खेलने मैदान में उतरी इंद्रा क्लब की टीम ने निर्धारित 12 ओवर में 75 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रायवाला इलेवन ने एक विकेट से मुकाबला जीत लिया। इंद्रा क्लब के खिलाड़ी पंकज राणा ने सर्वाधिक 40 रन का योगदान दिया।
विज्ञापन
आयोजन समिति ने बताया कि लीग मैच में टीमों की एंट्री अभी जारी है। इस अवसर पर आरपीएल के सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, सौरभ नेगी, जय सिंह पंवार, नीशू, पीजी कॉलेज में छात्रसंघ प्रतिनिधि राहुल कुमार, अंकित कुमार, अनिल, रजत, गौरव ठाकुर, सुनील कुमार आदि मौजूद थे।