{"_id":"b3b961b239e6af5273241aa8684d5416","slug":"registration-of-football-player-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड में फुटबॉल खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
उत्तराखंड में फुटबॉल खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन शुरू
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Mar 2015 01:13 PM IST
विज्ञापन
अब उत्तराखंड में फुटबॉल खिलाड़ियों की असल संख्या का आसानी से पता लग सकेगा, क्योंकि प्रदेश में पहली बार खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन
उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन ने रजिस्ट्रेशन के लिए मार्च महीने के अंतिम सप्ताह तक का समय दिया है। राज्य या किसी जिले में कितने फुटबॉल खिलाड़ी हैं, इसका कोई ब्यौरा उपलब्ध नहीं है।
विज्ञापन
अब हर जिला फुटबॉल एसोसिएशन को खिलाड़ियों के रजिस्ट्रेशन का जिम्मा सौंपा गया है। देहरादून में डीएफए तदर्थ कमेटी के पास यह जिम्मेदारी है। रजिस्ट्रेशन के लिए निशुल्क फार्म उपलब्ध कराए गए हैं।
विज्ञापन
सारा डाटा कोटद्वार में जमा होगा और फिर आनलाइन एंट्री की जाएगी। एसोसिएशन के मीडिया प्रवक्ता मुईनुदीन खान ने बताया कि अप्रैल महीने में आनलाइन एंट्री का काम पूरा हो जाएगा। इसके बाद पंजीकृत खिलाड़ी ही ऑल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन की प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर सकेंगे।
स्टेट एसोसिएशन में रजिस्ट्रेशन न होने पर राष्ट्रीय या राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में खेलने का मौका नहीं मिलेगा।
डी लाइसेंस कोर्स
फुटबॉल कोचों को प्रशिक्षण देने के उद्देश्य से उत्तराखंड स्टेट फुटबॉल एसोसिएशन एआईएफएफ-डी लाइसेंस कोर्स कराने जा रही है। कोर्स की जिम्मेदारी डीएफए हरिद्वार के सचिव विकम सिंह को दी गई है।