फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Red The Himalaya Car Rally, Only Female Driver Vinita Kang Ready

मिलिए, एडवेंचर स्पोर्ट्स की पहली महिला ड्राइवर से

Fri, 26 Sep 2014 06:56 PM IST
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़
संजीव पंगोत्रा/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 26 Sep 2014 06:56 PM IST
विज्ञापन
Red The Himalaya Car Rally, Only Female Driver Vinita Kang Ready

बिजनेस और हाउस वाइफ के साथ रफ्तार और रोमांच से भरपूर एडवेंचर स्पोर्ट्स में विनीता कंग अपने का सिद्ध करने जा रही है। मोटर स्पोर्ट्स की सबसे खतरनाक रैलियों में से एक रेड द हिमालय में हिस्सा लेने वाली विनीता सिटी की पहली महिला होगी।

विज्ञापन


वह इस रैली में हाई स्पीड एक्सट्रीम इवेंट में अपनी को-ड्राइवर गगन बराड़ के साथ हिस्सा ले रही हैं। रेड द हिमालय रैली 3 अक्टूबर से 11 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन


यहां से शुरू होगी रैली
रेड द हिमालय रैली में रेसिंग कार, जीप केटागिरी और बाइक रेसिंग में टीमें हिस्सा लेंगी। रैली शिमला से शुरू होकर चंद्रा नदी के साथ होते हुए काजा के बाद लहौल स्पीति पहुंचेगी। इसके बाद बारालाचा लॉ जोकि समुद्र लेवल से 4,890 मीटर की ऊंचाई से गुजरते हुए दरचा और उसके बाद कारगिल की सीमा में प्रवेश करेंगे। रैली मनाली में जाकर खत्म होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काम और मोटर स्पोट्स साथ साथ
विनीता कंग ने बताया कि  वह हाउस वाइफ होने के साथ-साथ पर्यटन का बिजनेस भी करती हैं। परिवार को भी पूरा समय देती हैं। इसके साथ ही मोटर स्पोर्ट्स से भी काफी लगाव है। पिछले दो साल से एडवेंचर स्पोर्ट्स में हिस्सा ले रही हैं। इन्हें जब भी कभी मौका मिलता है तो इवेंट के लिए अपनी एंट्री दर्ज करवा लेती हैं।

परिवार के सभी लोग विनीता के मोटर स्पोर्ट्स से जुड़े लगाव को देखते हुए पूरा स्पोर्ट करते हैं। उन्होंने बताया कि वह एक्स्ट्रीम वर्ग में जिप्सी में हिस्सा ले रही हैं। इसके इंजन की सारी जानकारी ले चुकी हैं।

रैली के दौरान कुछ खराब होने पर वह अपनी गाड़ी को खुद सुधार कर सकती हैं। विनीता कंग ने कहा कि मोटर स्पोर्ट्स काफी महंगा शौक है। इसके लिए स्पांसर की कमी भी खलती है।


को ड्राइवर की भूमिका महत्वपूर्ण
रैली में विनीता कंग के साथ गगन बराड़ को ड्राइवर की भूमिका में होगी। गगन ने बताया कि रैली के दौरान पर ड्राइवर की साथ वाली सीट पर हाथों में रोड मैव के जरिए ड्राइवर को आने वाले रूटों की तमाम जानकारियां देनी पड़ती हैं। यह काम काफी चुनौतीपूर्ण होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed