फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   rca wins district cricket league dehradun

आरसीए ने जीती जिला क्रिकेट लीग

Thu, 11 Sep 2014 03:36 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Sep 2014 03:36 PM IST
विज्ञापन
rca wins district cricket league dehradun

हिमांशु के ऑलराउंड खेल के दम पर राव क्रिकेट एकेडमी (आरसीए) ने 62वीं जिला क्रिकेट लीग के ए डिवीजन का खिताब जीत लिया।

विज्ञापन


अक्षय मेहता सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज
फाइनल मुकाबले में आरसीए ने दून टाइगर्स को 5 विकेट से शिकस्त दी। आरसीए के अमित लारा सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज और दून टाइगर्स के ओम सिंह तोमर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुने गए। बी डिवीजन में स्पोर्ट्स कॉलेज के संजय राव को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज और अक्षय मेहता को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।

देहरादून स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में बुधवार को टॉस जीतकर दून टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। पूरी टीम 22.3 ओवर में 95 रन पर सिमट गई। अनवर ने सबसे अधिक 25 रन बनाए। आरसीए के हिमांशु ने 4, दीपांकर ने 3, सचिन ने 2 विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में आरसीए ने 19 ओवर में 5 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। धमेंद्र ने 27, शंकर ने 20, हिमांशु ने 17 रन बनाए। समापन समारोह में डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट ने जिला क्रिकेट लीग की ए डिवीजन विजेता राव क्रिकेट एकेडमी और बी डिवीजन विजेता स्पोर्ट्स कालेज के साथ ही उपविजेता टीमों को पुरस्कार वितरित किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पीसी वर्मा, एएस मेंगवाल, कुमार थापा, विपिन कुमार आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed