फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ranji trophy: match between punjab and karnataka tomarrow

रणजी : आज भिड़ेंगी पंजाब और कर्नाटक की टीमें

Sat, 18 Jan 2014 05:53 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sat, 18 Jan 2014 05:53 PM IST
विज्ञापन
ranji trophy: match between punjab and karnataka tomarrow

पंजाब और कर्नाटक की टीमों के बीच पीसीए स्टेडियम में आज से रणजी सेमीफाइनल खेला जाएगा।

विज्ञापन


पंजाब टीम पर अपने होम ग्राउंड पर जहां घरेलू दर्शकों के सामने जीत कर फाइनल में पहुंचने दबाव होगा। वहीं कर्नाटक की टीम पंजाब को हराकर फाइनल में पहुंचना चाहेगी।

पंजाब और कर्नाटक की टीमें वीरवार को पीसीए स्टेडियम मोहाली में अभ्यास करने उतरी। पंजाब की टीम सुबह 10 बजे नेट प्रैक्टिस के लिए पहुंची। वहीं टीम के कप्तान हरभजन सिंह और स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह मौसम में  फलाइट के देरी से होने के कारण नही पहुंच सके।
विज्ञापन


उनके देर शाम या कल तक टीम के साथ जुड़ने की संभावना है। पंजाब टीम के बाकी सभी सदस्यों ने नेट्स पर ढाई घंटे तक जमकर पसीना बहाया।

मनप्रीत गोनी, संदीप सिंह, हरमीत बंसल ने जमकर गेंदबाजी की। वहीं मनदीप सिंह, उदय कौल और अन्य बल्लेबाजों ने बल्लेबाजी में जमकर शॉट्स लगाए।

अभ्यास सत्र में पंजाब टीम के कोच भूपिंदर सिंह सीनियर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर कड़ी नजर जमाए हुए थे। वह समय समय पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों को टिप्स देते हुए नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्द मौसम के कारण दोपहर बाद अभ्यास-वीरवार को सुबह से ही मौसम पूरी तरह से सर्द और धुंध भरा रहा। कर्नाटक की टीम मौसम के खुलने का इंतजार कर रही थी।

दोपहर बाद जैसे ही मौसम थोड़ा से खुला कर्नाटक की टीम अभ्यास के लिए पहुंच गई। टीम से रॉबिन उथ्थपा, विनय कुमार, अभिमन्यु मिथुन और अन्य सदस्यों ने नेट्स पर दो घंटे से अधिक गेंदबाजी और बल्लेबाजी का अभ्यास किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed