{"_id":"4fd3cd6494aafc164ebf048cb79e8465","slug":"ranji-trophy-cricket-mumbai-vs-punjab-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी का रण: पंजाब को जीत के लिए मिला ये टार्गेट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रणजी का रण: पंजाब को जीत के लिए मिला ये टार्गेट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 09 Nov 2013 09:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब और मुंबई के बीच खेले जा रहे रणजी मुकाबले में मुंबई ने पंजाब को जीत के लिए 399 रन का टारगेट दिया। पंजाब की ओर से राजविंदर सिंह ने पांच विकेट झटके।
विज्ञापन
जवाब में पंजाब की टीम अपनी दूसरी पारी में 108 पर 4 विकेट खो चुकी हैं। इससे पहले मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 271 का स्कोर बनाया।
पहली पारी में मुंबई ने 282 रन बनाए थे। वहीं पंजाब पहली पारी में 155 के स्कोर पर आउट हो गई थी।
चार दिवसीय रणजी मुकाबले में शनिवार को तीसरे दिन मुंबई ने अपनी दूसरी पारी में 35 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
टीम का स्कोर जब 77 पहुंचा तब अदित्य तारे को स्पिनर राजविंदर ने 28 के स्कोर पर रविइंदर के हाथों आउट कराया।
दूसरे सलामी बल्लेबाज कस्तुब पवार को 42 के निजी स्कोर पर गेंदबाज सिद्धार्थ ने युवराज सिंह से कैच करवाया। वसीम जाफर 23 के निजी स्कोर पर राजविंदर का शिकार बने।
विज्ञापन
अगले बल्लेबाज अभिषेक नायर को 17 के स्कोर पर राजविंदर ने बोल्ड किया। स्कोर 199 पहुंचा तभी सिदेश के रूप में टीम को पांचवा विकेट गिरा।
सिदेश को 20 के स्कोर पर हरभजन सिंह ने आउट किया। अगले बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने शानदार शॉट्स लगाते हुए अपना अर्धशतक जमाया।
टीम का स्कोर 207 पर पहुंचते ही सूर्यकुमार 62 के निजी स्कोर पर राजविंदर का शिकार बने। इसके बाद हिकेन शाह को 5 के स्कोर पर राजविंदर ने बोल्ड किया।
अगले बल्लेबाज इकबाल अबदुल्ला को 1 रन और जहीर खान को 2 रन पर हरभजन सिंह ने आउट किया। विशाल दाभोलकर 17 के रूप में टीम को आखिरी विकेट हरभजन सिंह ने लिया।
विज्ञापन
जावेद खान 44 रन बनाकर नाबाद रहे। गेंदबाजी में राजविंदर सिंह ने 5 विकेट चटकाए। हरभजन सिंह ने 4 विकेट, सिद्धार्थ कौल ने 1 विकेट लिया।
पंजाब की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज जोड़ी जीवनजोत सिंह 31 और रविइंदर सिंह 19 के निजी स्कोर पर जहीर खान का शिकार बने। इसके बाद तरुवर कोहली और युवराज सिंह ने स्कोर को आगे बढ़ाना शुरू किया।
टीम का स्कोर 93 बना था तभी तरुवर कोहली 26 केे निजी स्कोर पर विशाल दाभोलकर का शिकार बने। अगले बल्लेबाज मनदीप सिंह को दाभोलकर ने 7 के निजी स्कोर पर पवेलियन पहुंचाया।
तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक मुंबई दूसरी पारी में 4 विकेट पर 108 रन बना चुकी हैं। युवराज सिंह 19 और उदय कौल 0 पर नाबाद रहे।