{"_id":"4cb754c0effba6535c40c3a5234a4130","slug":"ranji-trophy-355-runs-target-for-gujrat","type":"story","status":"publish","title_hn":"रण्ाजी ट्रॉफी: गुजरात को जीत के लिए 355 रन का टारगेट","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रण्ाजी ट्रॉफी: गुजरात को जीत के लिए 355 रन का टारगेट
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sat, 23 Nov 2013 08:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीसीए स्टेडियम मोहाली मेंखेले जा रहे रणजी ट्राफी में पंजाब ने गुजरात को दूसरी पारी में जीत के लिए 355 रन का टारगेट दिया है।
विज्ञापन
जवाब में तीसरे दिन का ख्रेल खत्म होने तक गुजरात ने अपनी दूसरी पारी में 119 रन पर 3 विकेट खो चुका है। इससे पहले पंजाब ने शनिवार को अपने कल के स्कोर 127 पर 2 विकेट से आगे खेलना शुरू किया।
नाबाद खिलाड़ी मनदीप सिंह 8 और तरुवर कोहाली 14 रन से आगे खेलना शुरू किया। तरुवर कोहली अपना अर्धशतक जमाने केबाद 50 के निजी स्कोर पर गेंदबाज मेहुल पटेल के शिकार बने।
विज्ञापन
इसके बाद मनदीप सिंह को जसप्रीत ने 46 के स्कोर पर बोल्ड किया। इसके बाद आए उदय कौल ने एक छौर से टीम की कमान संभाली रखी। लेकिन दूसरे छोर पर आने वाले खिलाड़ी अधिक देर तक क्रीज पर टिक नही पाए और आउट होते चले गए।
विज्ञापन
पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह 6 क निजी स्कोर पर गेंदबाज मेहुल पटेल ने स्लिप पर सुमित पटेल के हाथों कैच करवाया। अन्य बल्लेबाज मयंक सिद्धाना को 3 के निजी स्कोर पर जसप्रीत ने पवेलियन वापिस भेजवाया।
अमितोज सिंह 4 के निजी स्कोर पर जसप्रीत ने आउट किया। इसके बाद आए मनप्रीत गोनी ने कुद समय के लिए अपने हाथ खोले और बड़े शॉट्स लगाए।
मनप्रीत 4 चौकों की मदद से 24 के निजी स्कोर पर राकेश ने आउट किया। सिद्धाथ कौल 4 के स्कोर पर राकेश का शिकार बने। आखिरी विकेट के रूप में संदीप शर्मा 2 के निजी स्कोर पर मेहुल पटेल की गेंद पर आउट हुए।
इस तरह पंजाब ने अपनी दूसरी पारी में कुल 309 रन बनाए। पहली पारी में 45 रन की बढ़त के साथ पंजाब के 354 रन बने और गुजरात को जीत केलिए 355 रन का टारगेट दिया।
उधर गुजरात ने अपनी दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक गुजरात अपनी दूसरी पारी में 33 के स्कोर पर 3 विकेट खो चुका है।