फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   ranji live: punjab vs karnataka

बारिश के कारण रणजी मैच ड्रा, कर्नाटक फाइनल में

Wed, 22 Jan 2014 02:03 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, मोहाली।
डिजिटल टीम/अमर उजाला, मोहाली। Updated Wed, 22 Jan 2014 02:03 PM IST
विज्ञापन
ranji live: punjab vs karnataka
मोहली के पीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे रणजी सेमिफाइनल मुकाबले के पांचवे दिन का खेल बारिश के कारण नहीं हो पाया। मैच को ड्रा घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


पहली पारी की बढ़त के अधार पर कर्नाटक की टीम फाइनल में पहुंच गई है।

मैच के चौथे दिन करुण नायर के नाबाद 151 और अमित वर्मा के नाबाद 114 के सहारे कर्नाटक की टीम ने पंजाब पर 177 की बढ़त ले ली थी। चौथे दिन रोशनी ने कई बार व्यवधान डाला। इस कारण पूरे दिन केवल 36.1 ओवर ही फेंके जा सके।


कर्नाटक की टीम ने चौथे 351 रन से आगे खेलते हुए पांच विकेट पर 447 रन बनाए। इसके साथ ही कर्नाटक की टीम को 177 रन की बढ़त मिल गई। करुण नायर ने 107 रन की पारी को आगे बढ़ाते हुए नाबाद 151 रन बनाए। दूसरे छोर पर उनका साथ देते हुए अमित वर्मा ने भी शतक बनाया। अमित सोमवार को नाबाद 65 रन बनाए थे। अमित ने 17 चौकों की मदद से 114 रन बनाए। खराब रोशनी की वजह से मैच को तीन बार रोका गया। पहले 107 मिनट के खेल के बाद मैच रोकना पड़ और लंच के दस मिनट बाद शुरू हुआ खेल को एक बार फिर 38 मिनट के बाद रोकना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद फिर से खेल शुरू हुआ, लेकिन चार मिनट बाद ही एक बार फिर मैच रोकना पड़ा। इसके बाद मैच शुरू नहीं हो पाया। चौथे दिन के खेल में केवल 36.1 ओवर ही फेंके जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed