{"_id":"e21eaa27b227132da64e5e6ef4c181c5","slug":"rajsingh-will-be-rafree-in-world-cup-kabbadi","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरियाणा के राजसिंह विश्वकप कबड्डी में बनेंगे रैफरी ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
हरियाणा के राजसिंह विश्वकप कबड्डी में बनेंगे रैफरी
अमर उजाला, चंडीगढ़।
Updated Sat, 30 Nov 2013 08:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में शनिवार से शुरू हो रहे चौथे विश्वकप कबड्डी के लिए पंचकूला के सेक्टर-8 निवासी राजसिंह दहिया को रैफरी नियुक्त किया गया है।
पंजाब सरकार के खेल मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आदेश राजसिंह दहिया को मिल गए हैं। विश्वकप में छह महाद्वीपों के 14 देशों की 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इसके मुकाबले पंजाब के विभिन्न जिलों में होंगे। 1 दिसंबर को पटियाला में होने वाले कबड्डी मैच में दहिया रैफरी होंगे।
हरियाणा राज्य विद्युत प्रसारण निगम पंचकूला मेंसीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर राजसिंह को टेक्निकल ऑफिशियल (रैफरी) राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की खेल स्पर्धाओं में कोच और रैफरी रह चुके हैं। दहिया मूलत: हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव हरसाणा खुर्द से हैं।
उन्होंने विश्व कप के लिए अपने चयन पर खुशी जताई है। दहिया ने कहा कि वे अपनी जिम्मेदारी को पूरे अनुशासन और निष्ठा के साथ निभाएंगे।
कबड्डी कोच दहिया का हरियाणा में ग्रामीण स्तर पर कबड्डी खेल को प्रोत्साहित करने में खासा योगदान रहा है। हरियाणा सरकार और विभाग की ओर से उन्हें खेलों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
उनकी अगुवाई में जीती थी एशियन चैंपियनशिप
दहिया के मार्गदर्शन में भारत ने 2000-01 में फरीदाबाद में एशियन कबड्डी फैडरेशन की ओर से कराई गई एशियन जूनियर कबड्डी चैंपियनशिप में जीत हासिल की थी।
उन्हीं की अगुवाई में 2001 में भारत ने पाकिस्तान को 3-2 से हराया। राजसिंह ने अंतरराष्ट्रीय कोच और रैफरी के लिए अनिवार्य इंस्ट्रक्टर कोर्स पूना से किया हुआ है।