{"_id":"239f3a47fc6fff7d514c9d6b1f118cf8","slug":"punjab-win-in-ranji","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणजी में पंजाब का जीत से आगाज ","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
रणजी में पंजाब का जीत से आगाज
अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 31 Oct 2013 01:38 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणजी सीजन 2013 में पंजाब ने धमाकेदार जीत से आगाज किया। पीसीए स्टेडियम मोहाली में चल रहे रणजी ट्रॉफी में मैच के चौथे और अंतिम दिन ओडिशा को एक पारी और 48 रन से हार का सामना करना पड़ा।
जीत के साथ ही पंजाब के सात अंक हो गए हैं। चार दिवसीय मुकाबले के आखिरी दिन ओडिशा की टीम 307 रन के स्कोर पर सिमट गई।
ओडिशा ने पहली पारी में 205 बनाए थे। पंजाब ने 6 विकेट पर 560 रन पर पहली पारी घोषित की थी। बुधवार को ओडिशा ने दो विकेट पर 110 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया।
नरंजन बेहरा और गोबिंद पोद्दार ने स्कोर को आगे बढ़ाया। जब टीम का स्कोर 143 रन था तो गेंदबाज सिद्धार्थ कौल ने नरंजन बहेरा (56) को बोल्ड कर दिया। टीम के अभी चार रन ही और बने थे कि मनप्रीत सिंह गोनी ने गोबिंद पोद्दार (70) को विकेट कीपर उदय कौल के हाथाें आउट करवाया।
विज्ञापन
सिद्धार्थ कौल ने बिपलब (8) को आउट किया। उसके बाद अभिलाष और हलादर दास ने टीम को संभाला। अभिलाष ने अपना अर्धशतक जमाया। हरभजन सिंह ने हलादर दास (16) और दीपक बेहरा (8) को आउट किया।
मनप्रीत गोनी ने अभिलाष (73), संदीप सिंह ने आलोक (4), हरभजन सिंह ने बंसब मोहंती को (41) आउट किया।
पंजाब ने आठ कैच छोड़े
भले ही पंजाब ने अपने पहले मैच में जीत दर्ज कर ली हो लेकिन, दूसरी पारी में उसका फिल्डिंग काफी कमजोर रही। टीम के खिलाड़ियों ने आठ कैच छोड़े।
मुंबई के लिए बनानी होगी नई रणनीति
पंजाब टीम के नव नियुक्त कोच भूपिंदर सिंह सीनियर ने जीत पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि टीम की फि ल्डिंग कई जगह कमजोर रही।
अगले मैचाें में इस ओर ध्यान देना होगा। पंजाब का अगला मुकाबला मुंबई के साथ 7 नवंबर से 10 तक सेक्टर-16 के स्टेडियम में होगा। कोच के अनुसार मुंबई की टीम काफी मजबूत है। इसके लिए पंजाब को नई रणनीति बनानी होगी।