{"_id":"d290aea1f6853abcc6d1b9802e1ac213","slug":"punjab-vs-ranchi","type":"story","status":"publish","title_hn":"HIL: पंजाब वारियर्स ने पूर्व चैंपियन रांची को हराया","category":{"title":"Sports Archives","title_hn":"खेल आर्काइव","slug":"sports-archives"}}
HIL: पंजाब वारियर्स ने पूर्व चैंपियन रांची को हराया
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 16 Feb 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी इंडिया लीग में पंजाब वारियर्स की टीम का विजय अभियान जारी है। रविवार को पंजाब की टीम ने गत विजेता रांची राइनोस को दो के मुकाबले 4 गोल से हराया।
विज्ञापन
इंडिया लीग टूर्नामेंट के इतिहास में यह पहला मौका था जब पंजाब ने रांची को हराया। चौथे और अंतिम क्वार्टर में मिले तीन पेनाल्टी कार्नर में से दो को पंजाब की टीम गोल में बदल में सफल रही।
विज्ञापन
इस तरह रांची की टीम शुरू में मिली बढ़त को कायम न रख सकी। पहले क्वार्टर में पंजाब के एसवी सुनील ने 17वें मिनट में मैदानी गोल किया। दूसरे क्वार्टर में 23वें मिनट में रांची के अमित रोहतास ने गोल दाग मुकाबले को बराबरी पर ला दिया। इसके बाद 29वें मिनट में रांची के जस्टिन रीड रॉस ने पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर बढ़त दिला दी। मैच के 34वें मिनट और 47वें मिनट में पंजाब ने दो पेनाल्टी कॉर्नर को गोल में बदल कर मुकाबला जीत लिया। मुकाबले के अंत में दोनों टीमें को कुछ खिलाड़ी किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन