फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab university_sports camp_chandigarh

खेल प्रतिभा निखारने को जी जान से जुटे खिलाड़ी

Thu, 02 Jan 2014 03:45 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 02 Jan 2014 03:45 PM IST
विज्ञापन
punjab university_sports camp_chandigarh
अगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता की तैयारियों को लेकर पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) के गाउंड में कैंप आयोजित किया जा रहा है। इसमें आर्चरी और सॉफ्टबाल का कैंप लगा है। इनमें खिलाड़ी पदक जीतने के लिए रोजाना कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।
विज्ञापन


बुधवार को जहां आर्चरी के खिलाड़ी सटीक निशाना लगाकर प्रेक्टिस कर रहे हैं। वही, सॉफ्टबाल के खिलाड़ी कोच गुरचरण सिंह और निमित के देखरेख में शॉट्स लगाने और कैच करने के अभ्यास में जुटे थे।
विज्ञापन


आंध्र प्रदेश की नागार्जुन यूनिवर्सिटी में 16 जनवरी से ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी सॉफ्टबाल चैंपियनशिप खेली जानी है। इसमें देश की जाने मानी यूनिवर्सिटी की सॉफ्टबाल टीमें हिस्सा लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीयू की लड़के और लड़कियों की सॉफ्टबाल की टीमें भी इसमें हिस्सा ले रही है। इसके लिए पीयू की 18 लड़के और 19 लड़कियां पंजाब यूनिवर्सिटी के गाउंड में कैंप के दौरान पसीना बहाने में लगी हैं। कैंप 12 जनवरी तक चलेगा।

लड़कों की टीम में अंतराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी विक्रमजीत सिंह और ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी के गोल्ड मेडलिस्ट प्रदीप और दीनेश चंद भी शामिल हैं।

प्रदीप वर्ष 2012 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी में गोल्ड मेडल जीतने वाली टीम के सदस्य हैं। वहीं, वह सीनियर नेशनल में अपनी टीम को दो बार विजेता बना चुके हैं।


प्रदीप ने बताया कैंप से खिलाड़ियों का आपसी तालमेल बेहतर रहता है। वहीं, दिनेश चंद ने बताया कि कैंप में टीम को मैचों के लिए रणनीति बनाने के  लिए ट्रेंड किया जाता है। साथ ही कैंप में खिलाड़ियों को अपनी कमजोरी दूर करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed