फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   punjab recovers in second innings

पहली में पारी में झटका, दूसरी में संभला पंजाब

Mon, 09 Dec 2013 11:11 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़।
अमर उजाला, चंडीगढ़। Updated Mon, 09 Dec 2013 11:11 AM IST
विज्ञापन
punjab recovers in second innings
पंजाब और विदर्भ के बीच चल रहे रणजी ट्रॉफी मुकाबले में पंजाब के पहली पारी में 184 रन के जवाब में विदर्भ ने अपनी पहली पारी में 360 रन बनाए।
विज्ञापन


इसके जवाब में तीसरे दिन पंजाब ने दूसरी पारी में एक विकेट पर 330 रन बनाए।

पहले विदर्भ ने पहली पारी में शनिवार के स्कोर 7 विकेट पर 332 रन से आगे खेलना शुरू किया। इसमें स्कोर में कुल 28 स्कोर और आगे जोड़ कर विदर्भ की पूरी टीम 360 के स्कोर पर सिमट गई।


गेंदबाजी में संदीप शर्मा ने 38 ओवर में 90 रन देकर पांच, वीआरवी सिंह ने 31 ओवर में 89 रन देकर तीन और सिद्धार्थ कौल ने 25 ओवर में 64 रन देकर एक विकेट लिया।
विज्ञापन


मनन वोहरा और जीवनजोत सिंह ने पंजाब की दूसरी पारी की शुरुआत की। मनन वोहरा ने अर्धशतक लगाने के बाद अगली ही गेंद पर रन आउट हो गए।

मनन ने 7 चौके और 1 छक्का लगाया। उनकी जगह उदय कौल जीवनजोत सिंह का साथ देने आए। जीवनजोत सिंह ने अर्धशतक लगाने के बाद रन की रफ्तार को बढ़ा दी।

उन्होंने विदर्भ के गेंदबाजों की धुनाई करते हुए शतक पूरा किया। उदय कौल ने भी अपना अर्धशतक पूरा किया।

तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक जीवनजोत सिंह 188 और उदय कौल 88 रन बनाकर नाबाद रहे। जीवनजोत सिंह ने 200 गेंदों का सामना किया और 25 चौके जड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed