फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   punjab police won trades cup hockey tournament

ट्रेड्स कप टूर्नामेंट पर पंजाब पुलिस जालंधर का कब्जा

Wed, 25 Jun 2014 10:11 PM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Wed, 25 Jun 2014 10:11 PM IST
विज्ञापन
punjab police won trades cup hockey tournament

जिला क्रीड़ा संघ और जिमखाना क्लब के तत्वावधान और अमर उजाला प्रायोजित 92वीं अखिल भारतीय ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता का खिताब पंजाब पुलिस जालंधर ने जीत लिया।

विज्ञापन


रोमांचक फाइनल में जालंधर की टीम ने एफसीआई नॉर्थ जोन नोएडा को 5-4 से हराया।

मुख्य अतिथि हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश वीके बिष्ट और विशिष्ट अतिथि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान एवं पद्मश्री जफर इकबाल ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।

विज्ञापन

पेनाल्टी स्ट्रोक से हुआ मैच का फैसला

punjab police won trades cup hockey tournament

डीएसए मैदान में खेले गया फाइनल बेहद रोमांचक रहा। पहले हाफ तक जालंधर ने 1-0 की बढ़त बना ली थी। खेल के 38वें मिनट में सुखजीत ने गोल किया।

दूसरे हाफ में नोएडा की ओर से 58वें मिनट में नवबीर ने गोल कर स्कोर 1-1 की बराबरी पर ला दिया। बाद में मुकाबले के फैसले के लिए पेनाल्टी स्ट्रोक का सहारा लिया गया।

इसमें जालंधर की ओर से चार गोल क्रमश: सतविंदर, विक्रमजीत सिंह, अजीत और सिमरनजीत ने किए जबकि नोएडा की ओर से तीन गोल सुमित, हासा और नवीन ने किए।

पूर्व ओलंपियन समेत खेलप्रेमी रहे मौजूद

punjab police won trades cup hockey tournament

अंपायर विजय कुमार, मंजुल प्रकाश सनवाल व अमित कटारिया, तकनीकी समिति में डीएल साह, रोहित साह, एसएल साह, राजेश साह थे। उद्घोषक मनोज कुमार व नवीन पांडे जबकि संचालन हेमंत बिष्ट ने किया।

इससे पूर्व डीएसए के महासचिव एवं पूर्व ओलंपियन राजेंद्र सिंह रावत तथा आयोजक सचिव चंद्र लाल साह ने अतिथियों का स्वागत किया।

इस मौके पर पूर्व ओलंपियन सैयद अली, मुकुल, गंगा प्रसाद साह, घनश्याम साह, प्रो.देवेंद्र सिंह बिष्ट, डा. मनोज बिष्ट, डीएल साह, अहमद सिद्दीकी, संतोष साह, नजर अली एवं अमर उजाला के यूनिट हेड संजय शर्मा, भरत कांडपाल, अनूप वाजपेयी, हेमंत रस्तोगी समेत अन्य खेल प्रेमी मौजूद थे।

विज्ञापन

सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रहे पंजाब के सुखजीत

punjab police won trades cup hockey tournament

ट्रेड्स कप हॉकी प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब पंजाब पुलिस जालंधर के सुखजीत को दिया गया।

सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर पंजाब पुलिस के राजवीर सिंह, सर्वश्रेष्ठ फुलबैक दिल्ली के सुरेंद्र सिंह, हाफ बैक नोएडा के प्रदीप, फारवर्ड नोएडा के सुमित रहे।

इसके अलावा स्व. महेंद्र बिष्ट स्मृति में सर्वश्रेष्ठ अनुशासित टीम का खिताब स्पोर्ट्स हॉकी क्लब रामपुर को दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed