फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Punjab lead of 365 runs in first innings

पंजाब को पहली पारी में 365 रन की बढ़त

Wed, 30 Oct 2013 09:08 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 30 Oct 2013 09:08 AM IST
विज्ञापन
Punjab lead of 365 runs in first innings
हरभजन सिंह ने पहले गेंदबाजी और बाद में बल्ले से धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए पंजाब को पहली पारी में बेहतर स्थिति में पहुंचा दिया।
विज्ञापन


पीसीए स्टेडियम मोहाली में पंजाब और ओडिशा की टीमों के बीच खेले जा रहे रणजी ट्राफी मैच के तीसरे दिन मनदीप सिंह 175 रन, तरुवर कोहली के 144 रनों के  साथ कप्तान हरभजन सिंह के 49 नाबाद रनों की बदौलत पंजाब ने 6 विकेट पर 560 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी।

इससे पहले ओडिशा ने पहली पारी 205 रन बनाए थे। पंजाब को पहली पारी के आधार पर 365 रन की बढ़त मिल गई। तीसरे दिन का खेल खत्म होने पर ओडिशा की टीम 2 विकेट पर 110 रन बना चुकी है।
विज्ञापन


इससे पहले मंगलवार को पंजाब ने 2 विकेट पर 306 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। तरुवर कोहली 109 रन और मनदीप सिंह 116 पर नाबाद ने स्कोर को बढ़ाना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम का स्कोर जब 368 था तो तरुवर कोहली 144 के निजी स्कोर पर गेंदबाज दीपक बहेरा के शिकार हो गए। इसके बाद उदय कौल 2 के निजी स्कोर पर चलते बने। अगले बल्लेबाज मंयक सिद्धाना क्रीज पर पहुंचे।

टीम का स्कोर जब 419 था तो मनदीप सिंह 175 के निजी स्कोर पर आउट हो गए। उनका विकेट आलोक मंगराज को मिला। इसके बाद मंयक सिद्धाना 48 के निजी स्कोर पर गेंदबाज गोबिंद का शिकार हो गए। पंजाब के कप्तान हरभजन सिंह ने क्रीज पर पहुंचते ही आक्रामक रुख अपनाते हुए चौकी बरसात करते हुए 4 चौके और 2 छक्कों की बदौलत 40 गेंदों पर नाबाद 49 रन बनाए। वहीं, अमितोज सिंह ने नाबाद 56 रन बनाए।

पंजाब ने 6 विकेट पर 560 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी। ओडिशा की दूसरी पारी की शुरुआत खराब रही। सलामी बल्लेबाज गिरित्त 5 और नटराज बहेरा 8 रन बनाकर संदीप शर्मा के शिकार हो गए।


दो विकेट जल्दी से गिरने के बाद नंरजन बहेरा और गोबिंद ने ओडिशा की पारी को संभाला और खेल खत्म होेने तक और कोई विकेट नहीं गिरने दिया। गोबिंद 52 रन और नरंजन 42 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed